Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

अवैध संबंधों के शक में मामा-भांजे ने की थी चचेरे भाई की हत्या, दोनो आरोपी गिरफ्तार

राजसमंद के कांकरोली थाना पुलिस ने 24 मार्च की रात सोनियाणा गांव के निवासी टेंपो चालक मदनलाल रैगर की हत्या का खुलासा कर दिया है। इसके साथ हत्या के आरोपी नरेंद्र रेगर और मुरली को गिरफ्तार किया है। पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक के चलते आरोपी ने भांजे को 25000 रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि 24 मार्च की रात नेशनल हाईवे स्थित सोनियाणा गांव जाने वाले रास्ते पर कांकरोली पुलिस को लोडिंग टेंपो में एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी पहचान मदन लाल के रूप में हुई थी। मृतक के पिता किशन लाल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा लाश परिजनों को सौपी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। क्षेत्र के बदमाशों से पुछताछ कर मृतक के परिवार व अन्य संबंधो की जानकारी और मृतक के कार्य स्थल की समस्त जानकारी हासिल की।

इस दौरान यह सामने आया कि ताऊ के लड़के नरेन्द्र रेगर की पत्नी से मृतक के घनिष्ठ संबध होने से ताउ सोहनलाल रेगर के परिवार से झगडा चल रहा है। दोनों के संबंध उजागर होने की वजह से करीब 7-8 महीने पहले दोनो परिवारो में झगडा हुआ था। समझाइश से उस वक्त तो झगड़ा शांत हो गया, उसके बाद आज तक दोनो परिवारों में कोई बोलचाल नही थी।

नरेन्द्र रेगर रंजिश पाले बैठा था, वे मदन की समस्या से मुक्ति पाना चाह रहा था। नरेन्द्र रेगर ने अपने सगे भांजे मुरली से 25 हजार रुपये में डील कर मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। करीब 20-25 दिन पहले भी हत्या की कोशिश की पर मदन के साथ अन्य व्यक्ति होने से इरादा टाल दिया।

24 मार्च को योजना के अनुसार नरेंद्र अपनी फैक्ट्री में ही काम करता रहा। मुरली ने बाईक से मदन लाल का कांकरोली से पीछा किया। सोनियाणा रोड पर एकान्त स्थान देखकर बाईक खराब होने का बहाना बनाकर खडा हो गया। टेम्पो लेकर आए मदन लाल को रूकवा बाइक खराब होना बताया।

आस-पास किसी को ना देखकर आरोपी ने स्टेरिंग पर बैठे मदनलाल पर ताबडतोड चाकु से वार कर हत्या कर दी। मदन ने अपने बचाव की कोशिश की थी जिससे मुरली के शर्ट के बटन टुट कर मौके पर ही गिर गए। जो पुलिस ने मौके से बरामद किए। मुरली टेम्पों के दोनो गेट बन्द कर अपने घर चला गया। घटना को अंजाम देने के लिए की गई 25000 रूपये की डील में से 5000 रूपये काम होते ही मुरली को नरेंद्र ने फोन पे कर दिए, बाकी 7 दिन में देना तय हुआ। मुरली ने मृतक का पर्स दूसरे दिन सुबह सबुत के रूप में नरेन्द्र को दिया। दोनो ही मदन लाल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 

अवैध संबंधों के शक में मामा-भांजे ने की थी चचेरे भाई की हत्या, दोनो आरोपी गिरफ्तार

You May Also Like