Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
आप पार्टी ने रानी को मध्य प्रदेश और नवीन को राजस्थान का प्रदेश अध्य्क्ष बनाया, संगठन को किया मजबूत
- March 23, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact Indai: राजस्थान और मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। इस क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) ने भी इन दोनों राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष और सात सह प्रभारी नियुक्त किए। वहीं, मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष और गोवा में एक-एक प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया है।
कोटा (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ नेता नवीन पालीवाल को आम आदमी पार्टी ने राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिन सात सह प्रभारियों की नियुक्ति आप पार्टी ने की है, उनमें अमनदीप सिंह ‘गोल्डी‘ मुसाफिर, चैतर वस्वा, हेमंत खावा, मुकेश अहलवात, नरेश यादव, नरिंदर पाल सिंह सावना और शिव चरण गोयल हैं।
मध्य प्रदेश में आप पार्टी ने रानी अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गोवा में आप पार्टी ने दीपक सिंगला को प्रभारी और चेतन रावल को सह प्रभारी बनाया है। इन तीनों ही राज्यों में संगठन में हुई नियुक्तियों की जानकारी आप पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी डॉ संदीप पाठक ने दी है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में संगठन में प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने को लेकर आप पार्टी पर तमाम सवाल उठ रहे थे। राजनीतिक विश्लेषकों का यहां तक मानना था कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में आप पार्टी पूरी शक्ति के साथ चुनाव में उतरना ही नहीं चाहती है। लेकिन गुरुवार को इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया।
बता दें कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तगड़ा सियासी हमला किया गया।
राजनीतिक विश्लेषकों ने इस रैली को विधानसभा चुनाव का आगाज बताया था। वहीं, बताया जा रहा है कि राजस्थान में भी बहुत जल्द दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सभा आयोजित होने वाली है।
- Post By Santosh