Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सजा के बाद राहुल बोले- सत्य मेरा भगवान है, प्रियंका ने कहा- मेरा भाई सच बोलता रहेगा

The Fact India: राहुल गांधी के 2019 में दिए 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है...' बयान पर सूरत कोर्ट ने मानहानि का आरोप तय कर दो साल की सजा दे दी। राहुल गांधी मानहानि की सजा मिलने के बाद सियासी उबाल आ गया। सजा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्‍मा गांधी के कोट को ट्वीट कर कहा कि मेरा धर्म सत्‍य और अहिंसा पर आधारित है। सत्‍य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि डरी हुई सत्‍ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं और न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जीए हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्‍चाई की ताकत और करोड़ों देशवासियों का प्‍यार उनके साथ है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है। हम शुरू से ही जानते थे क्योंकि वे जज बदलते रहे। हम कानून, न्यायपालिका में विश्वास करते हैं और हम कानून के अनुसार इसके खिलाफ लड़ेंगे। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गैर भाजपा नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि केस में फंसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं, पर इस निर्णय से असहमत हैं।

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में कहा कि मीडिया को भी दबाने की कोशिश की जा रही है। न्यायपालिका को प्रभावित कर रहे हैं और राजनीतिक दल के लोगों पर इस स्तर पर जाकर वे कार्रवाई कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी मानहानि केस पर कहा कि मैं कुछ भी कहने से पहले ऑर्डर की कॉपी देखूंगा। राहुल गांधी जो कुछ भी बोलते हैं वह हमेशा कांग्रेस पार्टी और पूरे देश पर गलत असर डालता है। कांग्रेस के कुछ सांसदों ने मुझसे कहा है कि राहुल के रवैए से कांग्रेस को ही नुकसान हो रहा है।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शब्दों की मर्यादा हमेशा बनी रहनी चाहिए। इस फैसले से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सबक लेना चाहिए।' गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि राहुल कहीं भी कुछ भी बोल देते हैं। उन्होंने पूरे समाज को बदनाम किया। इससे मोदी समाज में गुस्सा था। इसलिए आज कोर्ट ने भी उन्हें दोषी करार दिया है। राहुल गांधी जो बकवास करते हैं। वो बंद करें।

सजा के बाद राहुल बोले- सत्य मेरा भगवान है, प्रियंका ने कहा- मेरा भाई सच बोलता रहेगा

You May Also Like