Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटें जीतने के अपने-अपने दावे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाले- अबकी बार 200 पार; कांग्रेस के सज्जन ने कहा- बीजेपी को 60 के आसार

The Fact India: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सीटों की जीत को लेकर भाजपा और कांग्रेस के अपने-अपने दावे किए जा रहे रहे हैं। भाजपा जहां 200 सीट जीतने की बात कर रही है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि 150 सीटें जीतकर हम प्रदेश की सत्ता में आएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भापजा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि इस बार बीजेपी 200 सीट पार करेगी। शर्मा के इस बयान के बाद बिना देरी किए कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि भाजपा को 60 सीट के भी आसार नहीं है।
इंदौर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा है कि राहुल गांधी ने सपने देखकर प्रदेश में 150 सीटें जीतने की घोषणा की है। उन्हें मुबारक है। मध्य प्रदेश भाजपा संगठन का गढ़ है। हमने नारा दिया है अब की बार 200 पार। भाजपा नेताओं की नाराजगी पर वीडी शर्मा का कहना था कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हम मनुष्य हैं। थोड़ी बहुत बातें उठ सकती हैं। मैं ये नहीं कहता हम बिल्कुल आइडियल हैं। कहीं अगर ऐसी समस्या है तो पूरा नेतृत्व है, मिलकर उसका समाधान निकाल लेंगे। चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दावे के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा को मात्र 60 सीटें मिल रही हैं। ये मैं नहीं कह रहा हूं। ये भाजपा और संघ के कराए इंटरनल सर्वे कह रहा है। जनता चाहती है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछली बार भी ये ही सपना देखा था। जब रिजल्ट आया तो उसके सपने चूर-चूर हो गए। उस समय भी ये ही नारा था और अब फिर वो ही नारा दोबारा लेकर आ गए हैं अबकी बार 200 पार।
सज्जन वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश की सत्ता का रास्ता मालवा-निमाड़ की 66 सीट से होकर गुजरता है। इसमें इंदौर संभाग की 37 और उज्जैन संभाग की 29 सीटें शामिल हैं। मालवा-निमाड़ में इस बार कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि मालवा-निमाड़ में हम भाजपा से पांच सीट ज्यादा जीतेंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर ही राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में 150 सीट जीतने की बात कही हैं।
