Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सीएम शिवराज ने कहा- सिंधिया गद्दार नहीं बल्कि खुद्दार, विजयवर्गीय बोले-उज्जैन आकर दिग्विजय की मति कैसे भ्रष्ट हो गई

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिए गए बयान पर भाजपा आक्रामक हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्‍विजय पर निशाना साधते हुए कहा है कि सिंधिया गद्दार नहीं बल्कि खुद्दार हैं। कांग्रेस में आखिर कितना अपमान सहते। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पता नहीं उज्जैन में आकर दिग्विजय सिंह की मति कैसे भ्रष्ट हो गई।

 

बाबा महाकाल के मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान महाकाल के दर्शन गर्भगृह से करने के पश्चात मीडिया से चर्चा की। उन्होंने ज्‍यातिरादित्‍य सिंधिया पर दिए दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि हमेशा विपक्ष का सम्मान करना चाहिए। लेकिन पता नहीं उज्जैन में आकर दिग्विजय सिंह की मति कैसे भ्रष्ट हो गई। कैलाश विजयवर्गीय ने सिंधिया और दिग्विजय दोनों नेताओं को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की सलाह भी दी।

 

दिग्‍विजय सिंह को जवाब देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार हैं। आखिर कांग्रेस में कितना अपमान सहते। कांग्रेस सिंधिया के नाम पर चुनाव लड़ी और बुगुर्ज कमलनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया। सरकार कमलनाथ नहीं दिग्गी राजा चला रहे थे। कमलनाथ का तो नाम मात्र का चेहरा था। बार-बार सिंधिया और उनके साथी जन समस्याओं की ओर ध्यान दिला रहे थे। कमलनाथ का अहंकार बड़ा था।

 

शिवराज ने कहा कि सिंधिया की चेतावनी के बाद भी कलमनाथ ने एक न सुनी। सिंधिया से कमलनाथ ने ईगो में कहा था कि गाड़ी में बिठाकर दूसरी पार्टी में छोड़ आउंगा। आखिर कोई भी खुद्दार नेता कैसे बर्दाश्त करता। सिंधिया उनसे मिलने जाएं तो कमलनाथ मिलते नहीं थे। सीएम शिवराज ने कहा कि सिंधिया गलत लोग होते तो जनता हजारों वोटों से कैसे जिताती। कांग्रेस में रहते दो-दो हजार वोटो से जीते थे, फिर 50 50 हजार वोटो से जीते। हम किसी की मेहरबानी पर सरकार नहीं चला रहे। सिंधिया ने इस्तीफा दिया। चुनाव लड़ा और शान से जीतकर आए। लेकिन, कांग्रेस में छोटेपन और ओछेपन की होड़ लगी है। हर नेता दूसरे नेता को छोटा करने बयान देना चाहता है। इस होड़ में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत सब शामिल हैं।

सीएम शिवराज ने कहा- सिंधिया गद्दार नहीं बल्कि खुद्दार, विजयवर्गीय बोले-उज्जैन आकर दिग्विजय की मति कैसे भ्रष्ट हो गई

You May Also Like