Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

छोटे भाई की शिकायत से आहत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या, दोनों में इस बात को लेकर था विवाद

छोटे भाई की शिकायत से आहत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या, दोनों में इस बात को लेकर था विवाद
Manish Gaur
May 5, 2024

जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में पीएसएम विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने भाइयों से चल रहे संपत्ति के विवाद में जहर खा लिया। इसके बाद उनकी पत्नी ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 
 
शास्त्रीनगर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग में कार्यरत 48 वर्षीय सीनियर रेजिडेंट तरुण कुमार अपनी पत्नी के साथ डीआरडीए कॉलोनी में रहते थे। शुक्रवार रात को अपने भाइयों के साथ चल रहे सपत्ति के विवाद में उन्होंने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी पत्नी उन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार तड़के तीन बजे उनकी मौत हो गई।
 
 


बता दें कि तरुण कुमार मूलत भीनमाल के रहने वाले थे। तरुण संपत्ति के विवाद के चलते काफी समय से परेशान थे। उनका अपने भाइयों के साथ ही विवाद चल रहा था। उनके छोटे भाई जगदीश परमार ने 28 अप्रैल को भीनमाल थाने में एक मामला भी दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में कहा गया कि उसके दो पुत्रियां हैं, जिसके चलते मेरे भाई नरपत और डॉ. तरुण हमारी पुश्तैनी संपत्ति हथियाने की फिराक में हैं। गत 28 अप्रैल को दोनों भाई मेरे घर में घुस गए और हमला कर दिया। जगदीश ने आरोप लगाया कि उसके कैंसर का आपरेशन हो रखा है। भाइयों ने उसी जगह पर वार कर लहुलूहान कर दिया। इस एफआईआर के बाद से डॉ. तरुण परमार तनाव में रहने लगे थे।

You May Also Like