Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

कमलनाथ वांटेड के पोस्टर्स पर कांग्रेस हुई आगबबूला; बोली- अगर मुख्यमंत्री शिवराज के इशारे पर ये पोस्टर नहीं लगाए गए हैं तो वह कार्रवाई करें

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के वांटेंड के पोस्‍टर्स भोपाल और रीवा में लगाए गए हैं। पोस्टर्स में कमलनाथ को 'करप्शन नाथ' लिखा गया। 15 महीने की कमलनाथ सरकार का जिक्र कर घोटाले बताए गए हैं। इन पोस्‍टर्स की खास बात यह है कि इस पर क्यूआर कोड भी है। इन पर लिखा है- स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें। इस मामले में कांग्रेस नेता भोपाल के चूना भट्‌टी थाने पहुंचे। यहां भोपाल दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। वे थाने में ही धरने पर बैठ गए।

 

शुक्रवार को जब यह मामला सामने आया तो कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा अपना वास्तविक चरित्र दिखाने लगी है। हमें छेड़ोगे, तो हम छोड़ेंगे नहीं। कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पोस्‍टर्स लगाने वालों पर कार्रवाई करें। अगर वह एक्शन नहीं लेते हैं तो यह साफ हो जाएगा कि ये बस उनके इशारे पर हुआ है।

 

पोस्‍टर्स मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि 47 साल के राजनीतिक जीवन में मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मुझे भाजपा से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। भाजपा का एक-एक नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। कोई भ्रष्टाचार तब तक नहीं हो सकता, जब तक मुख्यमंत्री खुद उसमें भागीदार न हो। इनके पास मेरे लिए कुछ कहने को नहीं बचा है। जनता मेरी गवाह है।

 

उधर भाजपा ने दावा किया है कि पोस्‍टर्स मामला कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आरोप लगाती है। हर चीज बीजेपी पर क्यों डाली जाती है। इससे हमरा कोई लेना-देना नहीं। किसने ये किया होगा, ये तो कमलनाथ जी बता सकते हैं। लेकिन कमलनाथ को जवाब देना चाहिए कि वे करप्ट नाथ हैं या नहीं।

कमलनाथ वांटेड के पोस्टर्स पर कांग्रेस हुई आगबबूला; बोली- अगर मुख्यमंत्री शिवराज के इशारे पर ये पोस्टर नहीं लगाए गए हैं तो वह कार्रवाई करें

You May Also Like