Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

उज्‍जैन में शिवराज ने कहा- महाकाल के नाम पर कांग्रेस कर रही राजनीति, जलने वाले जलते रहें, हम रुकेंगे नहीं, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

उज्‍जैन में शिवराज ने कहा- महाकाल के नाम पर कांग्रेस कर रही राजनीति, जलने वाले जलते रहें, हम रुकेंगे नहीं, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया
Santosh Pandey
September 22, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि जलने वाले जलते रहे, हम रुकेंगे नहीं। उन्‍होंने कहा कांग्रेस को शर्म नहीं आती महाकाल के नाम पर राजनीति करते हुए। कांग्रेसी परेशान है। महाकाल महालोक में आरोप लगा दिया। रोने लगे मूर्ति गिर गई। महाकाल महाराज के यहां गड़बड़ करने वालों को महाकाल स्वयं ही भस्म कर देंगे।

 

ये बातें सीएम शिवराज ने उज्‍जैन में कही। उज्जैन पहुंचे सीएम शिवराज ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब ढाई घंटे से देरी से उज्‍जैन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले 500 करोड़ की लागत से 2250 कमरों वाले भक्त निवास का भूमिपूजन किया।

 

साथ ही रोजगार दिवस पर 42 कलस्टर उद्योग का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने महाकाल के भक्तों की सुविधा के लिए 15 करोड़ की लागत से बनने वाले फैसिलिटी सेंटर की सौगात भी दी। सीएम ने उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में 554.89 करोड़ के 9 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

 

159.99 करोड़ की लागत के 7 कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सीएम शिवराज ने सीधे माइक थामा। उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा समय नहीं लूंगा। मुझे खंडवा और जबलपुर भी जाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों को बुलाया गया था।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में कमलनाथ से 25-50 हजार का भी काम मांग लो तो वे रोते रहते थे। कहते थे कि मामा ले गया। अरे, मामा नहीं, औरंगजेब हो गया। हमारे पास पैसों की कमी नहीं है। अब महाकाल लोक के दूसरे चरण के कार्यों का भी लोकार्पण भी धूमधाम से करेंगे।

उज्‍जैन में शिवराज ने कहा- महाकाल के नाम पर कांग्रेस कर रही राजनीति, जलने वाले जलते रहें, हम रुकेंगे नहीं, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

You May Also Like