Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत पर मध्य प्रदेश के पार्टी दफ्तर में जय सियाराम के लगे नारे, कमलनाथ बोले- एमपी में भी बनेगी सरकार

The Fact India: कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में जय सियाराम का नारा गूंजा। भोपाल स्थित कांग्रेस के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्‍न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना हनुमान जी की तस्वीर लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचीं थी। पार्टी नेताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को बजरंग बली का आशीर्वाद बताया। कांग्रेस के जिला कार्यालयों में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कई जगह जय सियाराम के नारे लगाए गए। वहीं, भाजपा ने कर्नाटक के चुनाव परिणाम को वहां का ट्रेंड बताया।

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जनता सच्चाई का साथ देती है। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। यहां सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपनी कमर कस ले। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा का दक्षिण भारत में सफाया हो गया है। एमपी में चुनाव के बाद देखेंगे कि सेंट्रल इंडिया से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा। इस बार इतना बहुमत लाएंगे कि जोड़तोड़ की गुंजाइश ही नहीं बचेगी।

 

दिग्विजय सिंह ने एमपी में 140 सीटें जीतने का दावा किया है। कर्नाटक में बीजेपी के प्लान बी के मीडिया के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं है। वहां मजबूत कांग्रेसी हैं। हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि भगवान बजरंग बली के नाम को लेकर चुनाव लड़ा गया। बजरंग बली देवता नहीं थे। वह भगवान राम के भक्त थे। सेवक थे। बजरंग बली ने हमें सिखाया है कि हम भी सेवा करके देश और प्रदेश को आगे ले जा सकते हैं, न कि उनके नाम का उपयोग करके। मेरे अंदर व्यक्तिगत उत्साह है।

 

वहीं, कर्नाटक के चुनाव परिणाम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कर्नाटक की जनता का फैसला सर्वमान्य है। वहां का ट्रेंड 'एक बार ये, एक बार वो' का रहा है। मध्य प्रदेश में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। यहां हमने जबरदस्त काम किया है। मिस्टर बंटाधार रहेंगे तो कांग्रेस का सफाया होगा।

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत पर मध्य प्रदेश के पार्टी दफ्तर में जय सियाराम के लगे नारे, कमलनाथ बोले- एमपी में भी बनेगी सरकार

You May Also Like