Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पायलट बोले- खड़गे ने कहा है भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो, गहलोत का पूरा सम्मान; मिलकर लड़ेंगे चुनाव, जीतने के बाद सीएम पर होगा फैसला

पायलट बोले- खड़गे ने कहा है भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो, गहलोत का पूरा सम्मान; मिलकर लड़ेंगे चुनाव, जीतने के बाद सीएम पर होगा फैसला
Santosh Pandey
July 9, 2023

The Fact India: राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चल रहा सियासी अनबन फिलहाल थम गया है। दिल्‍ली में हुई कांग्रेस पार्टी की बैठक के बाद सचिन पायलट ने विधानसभा चुनाव सीएम अशोक गहलोत के साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्‍यू में सचिन पायलट ने कहा कि मुझसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो। जो समय निकल गया, वो आने वाला नहीं है। उनकी बात एक सुझाव भी है, अध्यक्ष के तौर पर निर्देश भी है। खड़गे जी ने जो कहा, उस पर विश्वास करता हूं।

 

पायलट ने कहा कि अगर टीम भावना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा गया तो राजस्थान में कांग्रेस की जीत निश्चित है। राजस्थान चुनावों को लेकर हाल ही दिल्ली में हुई बैठक के बारे में पायलट ने कहा- बैठक में सार्थक, व्यापक और लंबी चर्चा हुई। किस तरह से आने वाले चुनावों को लड़ना है और जीतना है, इस पर चर्चा की गई।

 

सीएम अशोक गहलोत से मतभेदों के सवाल पर पायलट ने कहा कि गहलोत जी उम्र में मुझसे बड़े हैं। उनको ज्यादा अनुभव है। उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। जब मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष था तो मैंने कोशिश की थी कि सबको साथ लेकर चलूं। मुझे लगता है कि आज वह मुख्यमंत्री हैं, तो यह कोशिश कर रहे हैं कि सबको साथ लेकर चलें।

 

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर पायलट ने कहा कि दशकों से कांग्रेस की परंपरा रही है कि चुनाव से पहले पार्टी चेहरा घोषित नहीं करती। दशकों से कांग्रेस किसी प्रदेश में किसी एक चेहरे को आगे करके चुनाव नहीं लड़ती। फिलहाल महत्वपूर्ण यह है कि हमें चुनाव जीतना है।

 

विधानसभा चुनाव में भूमिका के सवाल पर पायलट ने कहा कि यह कांग्रेस नेतृत्व को तय करना है, लेकिन राजस्थान में चुनाव जीतने के लिए जो भी संभव होगा, वह करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत के साथ रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- गहलोत का पूरा सम्मान करता हूं। दोनों इस बात को समझते हैं कि पार्टी और जनता व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। हमें संगठन को मजबूत करना है, चुनाव जीतना है।

 

विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असर के बारे में पूछे जाने पर पायलट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने मोदी जी के नाम पर चुनाव लड़ा था। कर्नाटक में मोदी जी के नाम पर लड़ा था, क्या परिणाम आए? लोगों ने सब देख लिया, परख लिया, लोग अब समझ गए हैं, उनके लिए कौन हितकारी है और कौन लोग धर्म की राजनीति करते हैं।

पायलट बोले- खड़गे ने कहा है भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो, गहलोत का पूरा सम्मान; मिलकर लड़ेंगे चुनाव, जीतने के बाद सीएम पर होगा फैसला

You May Also Like