Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सीएम फेस पर बोले पूनिया- आलाकमान जिसके माथे पर तिलक लगा देगा वही बनेगा मुख्‍यमंत्री, कोई चूं नहीं करेगा; वसुंधरा का 2003 में था ग्‍लैमर

सीएम फेस पर बोले पूनिया- आलाकमान जिसके माथे पर तिलक लगा देगा वही बनेगा मुख्‍यमंत्री, कोई चूं नहीं करेगा; वसुंधरा का 2003 में था ग्‍लैमर
Santosh Pandey
September 21, 2023

The Fact India: उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे की खुलकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के तरह भाजपा में सीएम फेस को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। यहां आलाकमान मजबूत है।2003 में वसुंधरा राजे का ग्लैमर था, ऐसा लीडर लीड करता है तो उसका आकर्षण होता है। पूनिया ने कहा कि जिसके माथे पर तिलक लग जाएगा, वही सीएम बनेगा। पार्टी में कोई चूं भी नहीं करेगा। सतीश पूनिया ने ये बातो अलवर पहुंची भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान कही।

 

अलवर में प्रेस कांफ्रेंस में गहलोत सरकार की फ्री मोबाइल स्कीम पर तंज कसते हुए सतीश पूनिया ने कहा कि मतदाताओं को लुभाने के लिए यह स्कीम है। जब एक महिला से पूछा गया कि आपको यह मोबाइल किसने दिया है तो बोली सरकार ने दिया है।

 

जब महिला से पूछा गया कि माई (माताजी) वोट किसे दोगी, तब उसने कहा कि वोट तो मोदी को ही दूंगी। जब उनके कहा कि मोबाइल तो आपको गहलोत ने दिया तो उसने कहा कि इस मोबाइल को वापस ले जाओ।

 

सतीश पूनिया ने लाल डायरी पर कहा कि उसमें धुआं था तो आग भी निश्चित रूप से होगी। पार्टी का इसमें कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस ने अपने पाप पर पर्दा डालने के लिए मैनेज किया होगा। लाल डायरी में आगे के पन्नों पर भाजपा नेताओं के नाम के सवाल पर कहा कि यह सिर्फ पॉलिटिकल गॉसिप है और कुछ नहीं।

 

प्रेस कांफ्रेंस में राजस्‍थान में भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर पूनिया बोले कि फेस को लेकर जो झगड़ा कांग्रेस में होता है, वैसा भाजपा में नहीं है। जब पूनिया से कहा गया कि भाजपा में सीएम के 12 दावेदार हैं तो उन्‍होंने कहा कि अगर ऐसा है तो यह अच्छी बात है। पहले कहा जाता था कि चेहरों का टोटा है। यहां आलाकमान इतना मजबूत है कि झगड़े की गुंजाइश ही नहीं है। आलाकमान जिसके माथे पर तिलक लगा देगा वही सीएम होगा। इसके बाद कोई चूं भी नहीं करेगा।

 

परिवर्तन यात्रा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के शामिल न होने के सवाल पर पूनिया ने कहा कि वसुंधरा राजे का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। चारों परिवर्तन यात्राओं के शुभारंभ में वसुंधरा राजे उपस्थित रही हैं। वसुंधरा राजे पार्टी के कार्यक्रमों में उपस्थित रही हैं। हम चाहते हैं कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी वे मौजूद रहें।

 

वसुंधरा राजे से मनमुटाव के सवाल पर पूनिया ने कहा कि पार्टी हित के लिए सभी को साथ चलना होता है। व्यक्तिगत संबंधों में मनमुटाव जैसी कोई चीज नहीं है। व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए सम्मान है। हम एकमुखी होकर अपना अभिमान छोड़कर साथ होकर चलें, यही समय की मांग है।

 

परिवर्तन यात्रा को लेकर अलवर सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अजयपाल और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बगड़ी भी मौजूद थे।

सीएम फेस पर बोले पूनिया- आलाकमान जिसके माथे पर तिलक लगा देगा वही बनेगा मुख्‍यमंत्री, कोई चूं नहीं करेगा; वसुंधरा का 2003 में था ग्‍लैमर

You May Also Like