Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे की सभा आज, कांग्रेस मुख्‍यालय के भवन पर लगे पोस्टर से पायलट गायब, एक बार फिर बना सियासी चर्चा

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे की सभा आज, कांग्रेस मुख्‍यालय के भवन पर लगे पोस्टर से पायलट गायब, एक बार फिर बना सियासी चर्चा
Santosh Pandey
September 23, 2023

The Fact India: राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव को अब दो महीने से भी कम समय रह गया है। कांग्रेस मुख्यालय भवन पर लगे पोस्टरों में सचिन पायलट गायब हैं। इन पोस्‍टरों से कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी पायलट और गहलोत के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 23 सितंबर (शनिवार) को राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजधानी जयपुर में कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन की नींव रखेंगे। इसके बाद मानसरोवर के शिप्रा पथ पर हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड पर सभा रखी गई है।

 

कांग्रेस मुख्यालय भवन पर लगे पोस्टरों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के फोटो दिए गए हैं। चुनाव से पहले सचिन पायलट को पोस्टर में जगह नहीं मिलना सियासी चर्चा का मुद्दा बना हुआ है।

 

राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस के 52 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों, 2200 मंडल अध्यक्षों, 400 ब्लॉक अध्यक्षों, 40 जिलाध्यक्षों को मिलाकर करीब 60 हजार के आसपास पार्टी पदाधिकारियों को इस सभा में बुलाया गया है। जयपुर और आसपास के जिलों से कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है। मानसरोवर में सभा के बाद राहुल गांधी सेंट्रल पार्क में बनी गांधी वाटिका का लोकार्पण करने भी जाएंगे। गांधी वाटिका सीएम अशोक गहलोत का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे की सभा आज, कांग्रेस मुख्‍यालय के भवन पर लगे पोस्टर से पायलट गायब, एक बार फिर बना सियासी चर्चा

You May Also Like