Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राहुल ने अपना ट्विटर बायो बदला, खुद को डिसक्वालिफाइड सांसद लिखा, प्रियंका बोलीं- और मजबूती से लड़ेंगे

The Fact India: लोकसभा की सदस्‍यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना ट्विटर पर बायो बदल दिया है। रविवार को राहुल गांधी ने ट्विटर के बायो में खुद को डिसक्‍वालिफाइड सांसद लिखा। उधर, रविवार सुबह से ही राहुल की सांसदी रद्द किए जाने के खिलाफ कांग्रेस को पूरे देश में संकल्‍प सत्‍याग्रह कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन जैसे बड़े नेता सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे। हालांकि दिल्‍ली पुलिस ने यहां धारा 144 लगा दी, बावजूद इसके बड़ी संख्‍या में नेता और कार्यकर्ता यहां पहुंचे।

संसद में पिता का अपमान किया, बेटे को मीर जाफर कहा
राजघार पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हमारे परिवार का अपमान करते रहे, लेकिन हम आज तक चुप रहे। एक आदमी का कितना अपमान करोगे आप। मुझ पर केस लगा दो। सच यही है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है। प्रियंका ने कहा कि संसद में मेरे पिता का अपमान किया गया। ये लोग शहीद के बेटे को देशद्रोही कहते हैं, मीर जाफर कहते हैं। एक मुख्यमंत्री तो यहां तक कहते हैं कि राहुल को पता ही नहीं उनका पिता कौन है। आपके प्रधानमंत्री भरी संसद में कहते हैं कि हमारा परिवार नेहरू नाम क्यों नहीं इस्तेमाल करता है। आपको कोई सजा नहीं मिलती। आपके बयान को संसद की कार्यवाही से बाहर भी नहीं निकाला जाता है।

अदानी के खिलाफ बोलने पर मेरे भाई को मिली सजा
प्रियंका ने कहा कि जिस व्यक्ति ने सूरत में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, वह खुद कोर्ट से एक साल के लिए अपने ही मामले पर रोक लगाने की गुजारिश की। लेकिन जैसे ही राहुल गांधी ने अदानी पर संसद में भाषण दिया। उस मामले को फिर से ओपन करवाया गया। एक महीने के अंदर सुनवाई हुई और राहुल को दोषी करार दिया गया। प्रियंका ने कहा कि मेरा भाई पीएम के पास गया। उन्हें गले लगाया और कहा कि मुझे आपसे नफरत नहीं है। हमारी विचारधारा अलग है लेकिन हमारे पास नफरत की विचारधारा नहीं है। क्या भगवान राम और पांडव परिवारवादी थे। हमारा परिवार देश के लिए शहीद हुआ तो क्या हमें शर्म आनी चाहिए।

 

हम डरेंगे नहीं, बल्कि और मजबूती से लड़ेंगे
राजघाट पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हमें अपमानित करके ये सोचते हैं कि हम डर जाएंगे।हम और मजबूती से लड़ेंगे। हम आज भी देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। देश की जनता को दिख रहा है कि उनकी सारी संपत्ति लूटी जा रही है। तानाशाही लोग सवाल उठाने वाले को दबाने की कोशिश करते हैं। इस अदानी में आखिर है क्या कि उसे बचाने की कोशिश हो रही है।

 

हार्वर्ड और कैंब्रिज में पढ़ने वाले को ‘पप्‍पू’ कहा जाने लगा
प्रियंकरा गांधी ने राहुल गांधी को ‘पप्‍पू’ कहे जाने पर सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा कि राहुल ने दुनिया के दो सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों, हार्वर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अपनी शिक्षा पूरी की। लेकिन वे उन्हें 'पप्पू' कहने लगे। लेकिन बाद में पता चला कि वह तो 'पप्पू' है ही नहीं। वह तो ईमानदार हैं और आम जनता के मुद्दों को समझता है।

 

जनता की आवाज उठाने वाला देश का अपमान कैसे कर सकता
प्रियंका गांधी ने कहा कि समता और एकता की भावना लेकर एक आदमी कन्याकुमारी से कश्मीर चला। आज मीडिया, मंत्री, सांसद कह रहे हैं राहुल गांधी ने विदेश जाकर देश का अपमान किया। जो आदमी जनता की आवाज उठा रहा है, वो देश का अपमान कर सकता है। वो गरीबों का, बेरोजगारों का हक मांग रहा है। उनके हक की लड़ाई लड़ रहा है।

राहुल ने अपना ट्विटर बायो बदला, खुद को डिसक्वालिफाइड सांसद लिखा, प्रियंका बोलीं- और मजबूती से लड़ेंगे

You May Also Like