Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राज्यवर्धन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर कसा तंज, बोले- राज्य में गहलोत नहीं, गहलूट सरकार; गांधी परिवार में भी भाई-बहन और मां के बीच खींचतान

राज्यवर्धन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर कसा तंज, बोले- राज्य में गहलोत नहीं, गहलूट सरकार; गांधी परिवार में भी भाई-बहन और मां के बीच खींचतान
Santosh Pandey
May 29, 2023

The Fact India: राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप लगाना शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्‍यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर तंज कसा है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में गहलोत नहीं, गहलूट सरकार है। प्रदेश की जनता को लूटने का काम चल रहा है। कौन ज्यादा लूटे इसकी लड़ाई कांग्रेस में चल रही है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार में मां, बेटी और भाई में खींचतान चल रही है। पहले ये अपना मसला सुलझा लें फिर नीचे की लड़ाई सुलझेगी।

 

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि गांधी परिवार से लेकर प्रदेश में सत्ता व लूट की लड़ाई कांग्रेस में चल रही है। अब इनके बीच कुछ भी सॉट आउट नहीं होने वाला। अब तो जनता ही इन्हें प्रदेश से शॉट आउट करेगी। राठौर ने राज्य सरकार पर राहत कैंप लगाने का नाटक करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ से सरकार आम जनता का लूट रही है। वहीं, दूसरी तरफ से राहत देने का नाटक कर रही है। सरकार बिजली पर फ्यूल चार्ज लगाकर लूट रही है। राहत कैंप के जरिए बिजली मुफ्त मे देने का नाटक भी कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पेट्रोल पर वैट राजस्थान में सबसे ज्यादा है। अगर सरकार वास्तव में जनता को राहत देना चाहती है तो पेट्रोल पर से वैट कम करें।

 

वहीं, सीकर कलेक्ट्रेट सभागार में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक के बीच हुए झगड़े को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस में सिर फुटबॉल जैसी स्थिति है। यह इनका अंदरूनी मामला है। इनके कुनबे का मामला है। इसमें मुझे ज्यादा कुछ नहीं बोलना है। अभी आप थोड़ा रूकिए। आगे-आगे देखिए बहुत कुछ होने वाला है। सीपी जोशी केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व सांसद पूनम महाजन भी मौजूद थीं।

राज्यवर्धन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर कसा तंज, बोले- राज्य में गहलोत नहीं, गहलूट सरकार; गांधी परिवार में भी भाई-बहन और मां के बीच खींचतान

You May Also Like