Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

दिग्विजय-कमलनाथ को विजयवर्गीय ने बुढ़ऊ कहा; कांग्रेस ने किया पलटवार, बोली- कैलाश का चेहरा पशुतुल्य, शिवराज सिंह की करा रहे जासूसी

दिग्विजय-कमलनाथ को विजयवर्गीय ने बुढ़ऊ कहा; कांग्रेस ने किया पलटवार, बोली- कैलाश का चेहरा पशुतुल्य, शिवराज सिंह की करा रहे जासूसी
Santosh Pandey
May 20, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब छह महीने ही रह गए है। राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को बुढ़ऊ बोल दिया है। भोपाल में हुई पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में विजयवर्गीय ने दोनों पूर्व मुख्‍यमंत्रियों के खिलाफ टिप्पणी की। इस पर कांग्रेस ने विजयवर्गीय के चेहरे को पशुतुल्य बताते हुए आईना देखने की सलाह दी। कांग्रेस ने विजयवर्गीय को मुख्‍यमंत्रभ्‍ शिवराज सिंह चौहान का जासूस बताया।

 

भाजपा की कार्यसमिति की बैठक सत्र के दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के बारे में क्या कहूं। कांग्रेस के दो जासूस बोलूं,। बुढ़ऊ बोलूं। क्या बोलूं? घूम रहे हैं 75-75 साल की उम्र है। वे जब चलते हैं, खाली चाल ही देख लो आप। कमलनाथ जी जब चलें तो उसका एक वीडियो निकाल लेना और शिवराज जी चलें तो उसका वीडियो निकाल लेना। स्पीड से पता लग जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी कितनी तेज है।

 

विजयवर्गीय के इस बयान के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने बुजुर्ग नेताओं का अपमान किया। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को घर बैठा दिया। अब कांग्रेस के नेताओं को बुजुर्ग कहकर अपमानित कर रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय जी, आप दिग्विजय सिंह की वजह से बचे हुए हो, नहीं तो पेंशन कार्ड में आपका पता नहीं लगता। जब आप महापौर बने थे, तो इनकी बदौलत बने थे। जब उन्होंने कहा था कि एमएलए भी महापौर बन सकता है।

 

कांग्रेस विधायक ने कहा कि आप तो खुद मुख्यमंत्री की जासूसी कर रहे हो कि कैसे शिवराज को हटाया जाए। पूरा षड्यंत्र करते रहते हो। षड्यंत्र करते-करते आप पश्चिम बंगाल में भी फेल हो गए। दिग्विजय और कमलनाथ की जोड़ी राम-लक्ष्मण की है। यह जोड़ी आपके रावणीय किलेबंदी को ध्वस्त कर देगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान ने विजयवर्गीय के फोटो ट्वीट कर लिखा है कि कैलाश जी आप जो खुद को जवान समझ रहे हो, कभी आईना गौर से देखना। आपका चेहरा पशुतुल्य हो गया है।

दिग्विजय-कमलनाथ को विजयवर्गीय ने बुढ़ऊ कहा; कांग्रेस ने किया पलटवार, बोली- कैलाश का चेहरा पशुतुल्य, शिवराज सिंह की करा रहे जासूसी

You May Also Like