Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

बिहार के सासाराम-नालंदा में फिर भड़की हिंसा, बम फेंके, 30 राउंड गोलियां चली, एक की मौत, बिहारशरीफ में कर्फ्यू

The Fact India: बिहार के सासाराम और नालंदा में शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी है। इनमें से एक की मौत हो गई है। बिहारशरीफ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सासाराम में फिर बम फेंके गए। पुलिस ने अब तक कुल 25 लोगों को अपनी हिरासत में लिया है।

 

शुक्रवार को नालंदा में जिस जगह पर हिंसा हुई थी, वहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर शनिवार को फिर हिंसा हुई। इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों से कोई वहां मौजूद नहीं था। जिन्हें गोली लगी है उनमें से दो अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। एक की मौत हो गई है। पुलिस पर भी पथराव हुआ है।

 

बीडीओ अंजन दत्ता ने बताया कि नालंदा के बिहारशरीफ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इधर, सासाराम के सफ्फुलागंज में शनिवार शाम को फिर बम फेंके गए। इसके बाद पुलिस ने इलाके के घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। बिहारशरीफ में झड़प के बाद उपद्रवियों ने लूटपाट भी की। नाला रोड स्थित डिजिटल दुनिया नाम की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में उपद्रवियों ने लूटपाट की, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। इसमें दिख रहा है कि 20 से 30 की संख्या में लोग दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर भाग रहे हैं। इसमें आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस तरह अब तक कुल 25 लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है।

 

शनिवार को मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट हुई है। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। कई लोग जख्मी हैं। दो गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम, डीएसपी सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला नयारामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ीरामपुर गांव का है।

 

रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को बिहार के नालंदा, भागलपुर, रोहतास और गया में हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस फोर्स तैनात की गई है। नालंदा में धारा 144 लागू है। इंटरनेट बंद है। गया और भागलपुर में फोर्स की तैनाती की गई है। नालंदा, सासाराम और गया से अब तक 61 लोगों की गिरफ्तार की गई है।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए हिंसा और उपद्रव पर दुख जताया है। उन्‍होंने कहा कि हमें कल जैसे ही पता चला अलर्ट होकर तेजी से काम किया। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये किसी ने जानबूझकर किया है। हमने निर्देश दिया है कि इस बारे में पूरा पता लगाया जाए। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार में रहने के लिए अब हिंदुओं को जजिया टैक्स देना होगा नहीं तो पलायन करना होगा।

बिहार के सासाराम-नालंदा में फिर भड़की हिंसा, बम फेंके, 30 राउंड गोलियां चली, एक की मौत, बिहारशरीफ में कर्फ्यू

You May Also Like