Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
पश्चिम बंगाल और बिहार में हिंसा थमी, धारा 144 लागू, सासाराम में इंटरनेट सेवा पर रोक
- April 1, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact India: रामनवमी पर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार में हुई हिंसा पर पुलिस ने काबू पा लिया है। लेकिन तनाव अब भी कायम है। इन तीनों ही राज्यों के हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है। पश्चिम बंगाल और बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू है। बिहार के सासाराम में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा हिंसा की जांच सीआईडी को सौंपा गया है। हालांकि एनआईए जांच की मांग की जा रही है। यहां 30 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और 2 केस दर्ज किए गए हैं। बिहार के नालंदा से 27 और सासाराम से 18 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई है। सासाराम में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यहां गृहमंत्री का अमित शाह का प्रस्तावित दौरा को रद्द कर दिया गया। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार रात दंगे करने वालों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उधर, हैदराबाद में रामनवमी की रैली के दौरान विवादित बयान देने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के सस्पेंड विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में हिंसा और आगजनी की खबरें सामने आई थीं। पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में शुक्रवार को भी हिंसा की घटनाएं हुई थीं। तीन राज्यों में अब तक 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें गुजरात में 24, महाराष्ट्र में 20 और बंगाल में 36 लोग शामिल हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के राज्यपाल से घटना की जानकारी ली है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर जिले में बीते गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी।
24 घंटे के भीतर शुक्रवार को एक बार फिर शिबपुर में पत्थरबाजी हुई। इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो मामले दर्ज किए गए हैं। हावड़ा के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हालात अब सामान्य हैं, और लोगों को इस मामले में परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और पुलिस इन इलाकों में गश्त लगा रही है। वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कोर्ट से मामले की एनआईए जांच कराने की मांग की थी।
- Post By Santosh