Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

ABVP कार्यकर्ता 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जा रहे थे सीएम हाऊस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जयपुर में सात सूत्री मांगों को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता गुर्जर की थड़ी से रैली निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें श्याम नगर मेट्रो स्टेशन पर ही रोक लिया। जहां पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं की झड़प भी हो गई। इसके बाद नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने एबीवीपी के 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा- राजस्थान की सरकार रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई थी। पेपर लीक और भ्रष्टाचार ने युवाओं को रोजगार छीन लिया है। प्रदेश में महिला अपराध भ्रष्टाचार और साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वीरांगनाओं के साथ बदसलूकी की जा रही है। ऐसे में आज हम सात सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर हमें गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन हम डरने वाले नहीं है। हम मर जाएंगे। लेकिन पीछे नहीं हटेंगे और जब तक राजस्थान के युवाओं और जनता को न्याय नहीं मिल जाता हम संघर्ष करते रहेंगे।

बता दें कि ये 7 मांगो को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया था।

राजस्थान प्रदेश में पेपर लीक रोकथाम के लिए कड़े कानून को लागू किया जाए। इसके साथ ही पेपर लीक प्रकरण की CBI जांच हो।

UPSC की तर्ज पर RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली आगामी भर्ती परीक्षाओं का भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती जल्द से जल्द की जाए।

प्रदेश में महिला उत्पीडन, संगठित अपराध, साइबर क्राइम, भूमाफिया का बढ़ता ग्राफ बेहद चिंताजनक है। इनके खिलाफ सख्त करवाई की जाए।

वीरांगनाओं की विभिन्न मांगों का उचित समाधान निकाला जाए।

स्कूल और कॉलेज में छात्रा शिक्षा को पूर्ण रूप से निःशुल्क किया। इसके साथ ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।

राजस्थानी भाषा को मान्यता दी जाए।

ABVP कार्यकर्ता 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जा रहे थे सीएम हाऊस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

You May Also Like