Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

घर में घुसकर पति-पत्नी पर फेंका तेजाब, आग लगाने की भी की गई कोशिश

घर में घुसकर पति-पत्नी पर फेंका तेजाब, आग लगाने की भी की गई कोशिश
Manish Gaur
May 2, 2024

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र के खेरदा इलाके में घर में घुसकर एक महिला पर तेजाब फेंकने और घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सुरेश चंद सोनी निवासी मोती नगर खेरदा ने आज मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
 
रिपोर्ट में सुरेश चंद सोनी ने बताया कि 25 अप्रैल 2024 की रात को वह अपने मकान मोती नगर खेरदा में खाना खा रहे थे। तभी रात करीब 10 बजे आरोपी गुड्डी पत्नी कैलाश सोनी, प्रिया पुत्री कैलाश सोनी, रूपसिंह पुत्र धूलसिंह, हरीश सोनी व अन्य अज्ञात 2-3 व्यक्ति गाली गलौच करते हुए मकान पर पत्थर फेंकने लगे और जबरन घर में घुसकर रसोई की खिड़की तोड़कर गैस सिलेंडर को चालू कर आग लगाने की कोशिश की।  
 
 


वह एवं उसकी पत्नी रोकने आए तो आरोपी प्रिया व गुड्डी ने उसकी पत्नी व उसके ऊपर तेजाब डालकर जान से जान से मारने का प्रयास किया। जिससे उसकी दांई आंख व पूरे चेहरे पर और उसकी पत्नी पिंकी के दांई तरफ गर्दन से कमर तक व दांया हाथ जल गया । उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर आए जिनको देखकर सभी आरोपी फरार हो गए।
 
 
घटना को लेकर पीड़ित द्वारा आज मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित सुरेश चंद ने पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने मानटाउन थानाधिकारी को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। 

 

 

You May Also Like