Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
क्लब में पृथ्वी शॉ की सेल्फी लेने पर विवाद, क्रिकेटर की कार में तोड़फोड़, आठ लोगों पर एफआईआर
- February 16, 2023 Author : Team Fact India JP
The Fact India: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की से शॉ बेसबॉल बैट छीनते हुए दिख रहे हैं। लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके साथी का आरोप है कि अपने दोस्तों के साथ शॉ ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बैसबॉल से हमला किया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार देर रात को मुंबई के क्लब में कुछ लोगों ने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेनी चाही थी। शॉ ने ऐसा करने से मना किया। इसके बाद अपनी कार लेकर शॉ क्लब से बाहर चले गए। सेल्फी लेने वालों ने शॉ का पीछा किया और उनकी कार पर हमला कर दिया। शॉ ने कार रोकी, जिसके बाद सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन से भी कुछ अधिकारी वहां पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।
वायरल वीडियो में लड़की, उसका साथी, पृथ्वी शॉ और कुछ पुलिसवाले नजर आ रहे हैं। फोन पर शॉ किसी से बात कर रहे हैं। लड़की और उसके साथी के मुताबिक, वे भी पार्टी करने ही गए थे। लेकिन दोस्तों के साथ क्रिकेटर शॉ उनके साथ क्लब में मारपीट की। लड़के ने कहा कि वह शॉ के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। तभी शॉ ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और उसे धक्का दे दिया।
वायरल वीडियो को लेकर अभी तक पृथ्वी शॉ का कोई बयान नहीं आया है। पुलिस का भी इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। लेकिन शॉ की कार में तोड़फोड़ करने वाले आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उधर, वैलेंटाइन डे के मौके पर पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की गई थी। इसमें उनके साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि नजर आ रही थीं। पोस्ट में गर्लफ्रेंड को वाइफ बताते हुए वैलेंटाइन विश किया था। लेकिन कुछ देर बाद ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो को पृथ्वी ने डिलीट करते हुए कहा कि ये फोटो उन्होंने पोस्ट नहीं किए। किसी ने उनके फोटोज को एडिट कर उनके अकांउट पर अपलोड किए हैं।
- Post By Team Fact India