Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पत्रकारों को 'गोदी मीडिया' बोल बुरे फंसे पूर्व CM, डोटासरा ने संभाला मोर्चा, जवाब नहीं दे पाए गहलोत

पत्रकारों को 'गोदी मीडिया' बोल बुरे फंसे पूर्व CM, डोटासरा ने संभाला मोर्चा, जवाब नहीं दे पाए गहलोत
Manish Gaur
March 23, 2024

आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने बैठे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को खुद ही करारे सवालों से घिर गए। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने कह दिया कि देश में आज जो कुछ हो रहा है 'गोदी मीडिया' को दिखाई नहीं दे रहा। इस पर आपत्ति की गई और सवाल पूछे गए तो गहलोत जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद शोर शराबे की स्थिति बन गई।

 
 
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्थिति को बिगड़ते देख मामला संभालने की कोशिश की परंतु पत्रकार बोले गहलोत को जवाब देने दो। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निजी सचिव शशिकांत पर भी आरोप लगाए। कहा कि वो किसी को आपसे मिलने नहीं देते थे। वो मीडिया संस्थानों में मीडिया कर्मियों की शिकायत और नौकरियों से निकालने की सिफारिश भी करते थे।
 
 


हंगामें के बीच हुए सवाल जवाब

 

    • मीडियाकर्मी: आपने 'गोदी मीडिया' किसे कहा, नाम बताएं?
    • डोटासरा: उसमें आप लोग नहीं हो।
    • मीडियाकर्मी: आरोप गहलोत ने लगाए, जवाब भी उन्हें देने दें।
    • डोटासरा: हम तो इतना कह रहे हैं कि आप एक को ही मत दिखाओ, हमें भी दिखाओ।
    • मीडियाकर्मी: जवाब गहलोत को देने दो, आप क्यों दे रहे हैं?
    • डोटासरा: नहीं-नहीं।
    • मीडियाकर्मी: क्या आपकी सरकार के समय लोगों को डराया धमकाया नहीं गया?
    • डोटासरा: आपसे तो दोस्ताना संबंध हैं, बात को कहां ले जा रहे हो।
    • गहलोत:  ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई के जरिए डराया जा रहा है। जनता इस सरकार को माफ नहीं करेगी। आज पत्रकार साहित्यकार जेल जा रहे हैं।
    • मीडियाकर्मी: क्या आपकी सरकार के समय लोगों के घर पुलिस नहीं भेजी गई? गिरफ्तार कराने की कोशिश नहीं की गई?
 
  • डोटासरा: हमने कब किसी को गिरफ्तार कराया?
  • मीडियाकर्मी: आपने जिनके घर पुलिस भेजी, वहां पुलिस ने कहा कि ऊपर से आदेश हैं।
  • डोटासरा: अगर कोई बात है तो बैठकर क्लियर कर लेंगे। अब तो हम सरकार में नहीं हैं।
  • गहलोत: ऐसा था तो आपने मुझे कभी बताया क्यों नहीं?
  • मीडियाकर्मी: आपको सब पता था। आपके ओएसडी को भी सब पता था। लोगों को आप तक पहुंचने ही नहीं दिया जाता था।


डोटासरा ने दिया होली का न्योता
इसके बाद सभी को प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में बुलाया गया और प्रयास किया गया कि बात को संभाला जाए। इस दौरान पत्रकारों ने पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए। इस पर डोटासरा बोले कि होली के बाद होली मिलन समारोह किया जाएगा। सभी पत्रकार बुलाए जाएंगे, फिर चर्चा होगी।

You May Also Like