Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

आपसी विवाद में पांच बच्चों के साथ पति-पत्नी नहर में कूदे, मौत, एक-दूसरे के हाथ रस्सी से बंधे थे

The Fact India: राजस्थान में जालोर जिले के सांचौर से एक दिल दहला देने वाली खबर है। सांचौर में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने पांच बच्‍चों के साथ पति-पत्नी ने नर्मदा नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की वजह पति-पत्‍नी में विवाद बताया जा रहा है। छह लोगों के हाथ एक-दूसरे से रस्सी से बंधे हुए थे। नहर से सभी के शव निकाल लिए गए हैं।

गलीपा में रहने वाले भंवर सिंह राजपूत ने हेल्पलाइन नंबर 101 अभय कमांड जालोर को सूचना दी कि शंकरा (32 वर्ष) का उसकी पत्नी बादली (30 वर्ष) के साथ झगड़ा हुआ था। वह गुस्से में पत्नी और अपने पांच बच्चों के साथ घर से निकलकर सिद्धेश्वर पहुंचा। बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के थे। इन सभी के कपड़े नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल के पास पड़े मिले।

सांचौर सीओ रूपसिंह इंदा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों अपने पांचों बच्चों के साथ घर से निकल गए थे। नाम नहीं छापने की शर्त पर दंपती के एक करीबी ने पुलिस को बताया कि आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था।

सोमवार को भी उन दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिश्तेदारों ने उनके बीच समझौता करा दिया था। लेकिन मंगलवार को अपने पांच बचचों के साथ दंपती घर से गायब हो गए थे। जहां से वह नहर में कूदे, वहां से 200 मीटर आगे सभी के शव मिले हैं। पुलिस को नहर के बाहर मिले कपड़ों के साथ एक मोबाइल भी मिला है।

इनकी हुई मौत:  शंकराराम (32), उसकी पत्नी बादली (30), बेटी रमिला (12), बेटा प्रकाश (10), बेटी केगी (8), बेटी जानकी (6) और बेटे हितेश (3) के शव नहर से निकाल लिए गए हैं।

You May Also Like