Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
जयपुर हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य अकसर अपने बयानों को लेकर चर्च में रहते है और अब हल ही में वो एक फिल्म प्रमोशन के लिए पोहंचे थे जहा उनसे मीडिया ने कई सवाल किये जिनके जवाब में उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सरकार में कई प्रकार के घोटाले होते रहे। यहां प्रदेश के मंत्री ही यह कहते थे कि यह मर्दों का प्रदेश है। ऐसे में महिलाओं के साथ दुराचार-दुष्कर्म होता था। इस प्रकार के चरित्र और गंदे बोल वाले यहां मंत्री थे। पांच साल सरकार होटलों में रही। लोगों ने देख लिया कि इनका चाल चरित्र क्या है।इनकी सोच स्वभाव क्या है। दरसल मंत्री धारीवाल से बीते साल राजस्थान विधानसभा में एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे. इस दौरान वे दुष्कर्म के आंकड़े बता रहे थे. “उन्होंने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले नंबर पर है इसमें कोई दो राय नहीं है और ये रेप के मामले में क्यों हैं कहीं न कहीं गलती है वैसे भी राजस्थान मर्दों का प्रदेश रहा है अब इसका क्या करें” हालाँकि मंत्री के इस बयान को विधानसभा के यू-ट्यूब चैनल और रिकॉर्ड से हटा दिया गया था और अब बालमुकुंद आचार्य ने धारीवाल के इसी बयाना पर हमला बोला है.
वही विधायक बालमुकुंदआचार्य से सूर्य नमस्कार को लेकर भी एक सवाल पूछा गया जिसके जवाब में उन्होंने कहा मैं राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को धन्यवाद देना चाहूंगा। जिन्होंने ऐतिहासिक काम किया है। बच्चों का शरीर स्वस्थ रहे। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर के लिए एक्सरसाइज है। शरीर के साथ मस्तिष्क अच्छा रहे। अच्छे स्वास्थ्य के साथ पढ़ाई में आगे बढ़े। देश की उन्नति में अपनी भागीदारी दे। इसका विरोध करना गलत है। जो लोग कर रहे हैं। उनका स्वभाव है कि सही बात पर भी विरोध करना है। उनके पास कोई काम नहीं है। उन्हें दिन भर बैठकर बस विरोध ही करना है।उन्होंने कहा- सूर्य नमस्कार तो पूरे शरीर के विकास के लिए एक्सरसाइज है। सूर्य नमस्कार को डेली करना चाहिए। हम तो दिन प्रतिदिन करते हैं। बहुत सारे परिवार सूर्य नमस्कार करते ही हैं। इसको सरकारी तौर पर स्कूलों में लागू करने का स्वागत करना चाहिए ।सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले लोगों को जबाब देते हुए विधायक बोले- विरोध करने वालों ने 5 साल तक कुछ नहीं किया। 5 साल तक तुष्टिकरण की राजनीति की। 5 साल में पेपर घोटाले किए। 5 साल तक कई प्रकार के घोटाले किए। उन्होंने राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहा। ऐसे चाल चरित्र की सरकार प्रदेश में पिछले 5 सालों से थी। जिन्होंने वाकई में प्रदेश में कुछ नहीं किया।बालमुकुंद बोले- सूर्य नमस्कार का मतलब होता है। सूर्य का सम्मान करना। हम सूर्य चंद्रमा, जल वायु आकाश सबका सम्मान करते हैं। हमारे सनातन धर्म में पंचतत्व को सब कुछ मानते हैं। देने वाले को प्रणाम करना कोई गलत बात नहीं है। सूर्य नमस्कार में धर्म कहां बीच में आ रहा है। इससे आपत्ति है तो इसके बारे में अध्ययन कर लो। इसे करने में कही कोई दिक्कत नहीं है।