Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

खड़गे ने पूछा मोदी से - कितने नेताओं का करेंगे शिकार

खड़गे ने पूछा मोदी से - कितने नेताओं का करेंगे शिकार
Sheikh Zoya
February 17, 2024

राजस्थान की राजनीति में बीते दो दिनों से सियासी भूचाल मचा है. वजह है कांग्रेस के कद्दावर नेता बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय. खबरों के मुताबिक कहा ये जा रहा है कि मालवीय कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाईन करने वाले हैं. पहले जानकारी आई कि मालवीय शुक्रवार यानि 16 फरवरी को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे. मालवीय शुक्रवार को दिल्ली में ही थे. दिल्ली से ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला. जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की बात और पक्की लगने लगी. लेकिन मालवीय ने अभी तक न तो कांग्रेस को रिजाइन किया है और ना ही वो भाजपा में शामिल में हुए हैं. इधर उनके बागी तेवर देखते हुए कांग्रेस डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर चुकी है. शुक्रवार को ही बांसवाड़ा के तीन विधायकों ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की. लेकिन मालवीय के इस्तीफे पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

 अब मालवीय के बीजेपी में शामिल होने की खबरों की बिच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को यानि 16 फरवरी को कहा कि भाजपा जिस तरह से विपक्षी नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर रही है, उसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने PM से कहा कि विपक्ष के नेताओं को डराकर भाजपा जॉइन कराया जा रहा है। खड़गे ने कहा- संसद में चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने PM से पूछा था कि भाजपा और कितने लोगों को गलत तरीके से जोड़ने वाली है। कई मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा से जुड़ रहे हैं। मैंने PM से पूछा कि भाजपा की खुराक कितनी है। खड़गे बोले- PM ने मुझे जवाब दिया कि अगर लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं तो मैं क्या कर सकता हूं। मैंने उन्हें बताया कि भाजपा के लोग नेताओं-मंत्रियों को डरा-धमकाकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करवा रहे हैं। इसके जवाब में PM बोले कि लोग सरकार का काम देखकर भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं। खड़गे ने  शुक्रवार को महाराष्ट्र के लोनावला में कांग्रेस पदाधिकारियों की दो दिवसीय ट्रेनिंग  कैंप का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भाजपा जॉइन को लेकर कहा कि पाला बदलना कायरता की निशानी है।

खड़गे ने विपक्षी दल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी वर्कर्स और वोटर्स ने कुछ लोगों को बड़ा नेता बनाया, लेकिन बड़ा नेता बनकर वे भाग गए। ये और कुछ नहीं बल्कि कायरता से भरा कदम है। खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें डरना नहीं है। अगर हम डर गए, तो हम खत्म हो जाएंगे, लेकिन अगर हम लड़ेंगे तो हम जिएंगे और एक दिन जीत हमारी होगी।  बता दे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण 13 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजुलकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।भाजपा में आने से एक दिन पहले 12 फरवरी को चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, इसके अलावा उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी रिजाइन कर दिया था। पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। अगले दो दिन में वो आगे का फैसला लेंगे।अशोक चव्हाण के भाजपा जॉइन करने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि ये एक विशेष वॉशिंग मशीन का असर है। कुछ लोगों को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि उनके जाने से कांग्रेस टूट जाएगी। जो जाते हैं, उनको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है, उनकी योग्यता से ऊपर दिया है। हजारों युवा दरवाजे पर खटखटा रहे हैं और इन नेताओं के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाया।