Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
11%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 143

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7528

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
17%
मल्लिकार्जुन खड़गे
11%
बता नहीं सकते
6%
Total count : 18

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
15%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
8%
Total count : 13

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

गंगा दशहरा पर उज्जैन में क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा, मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनरी अर्पित करेंगे

गंगा दशहरा पर उज्जैन में क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा, मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनरी अर्पित करेंगे
Pooja Parmar
June 3, 2025

उज्जैन।
मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 जून की सुबह 8 बजे उज्जैन के रामघाट से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन गंगा दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर श्रद्धा, संस्कृति और जल संरक्षण के उद्देश्य से किया जा रहा है।

दो दिवसीय इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु, संत, इतिहासकार, साहित्यकार और विषय विशेषज्ञ भाग लेंगे। यात्रा के दौरान पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

🚩 परिक्रमा मार्ग (4 जून):

रामघाट से शुरू होकर यात्रा नरसिंह घाट, कर्कराज मंदिर, नानाखेड़ा, त्रिवेणी, शनि मंदिर और गुरुकुल स्कूल तक जाएगी, जहां विश्राम और प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। फिर यात्रा सिकंदरी, गोठड़ा, चिंतामण, भूखी माता, गुरुनानक घाट होते हुए शाम को पुनः रामघाट लौटेगी। यहां भजन गायक पवन तिवारी की संगीतमय प्रस्तुति होगी।

🌅 द्वितीय दिवस (5 जून – गंगा दशहरा):

परिक्रमा सुबह दत्त अखाड़ा घाट से ध्वज पूजन के साथ फिर प्रारंभ होगी और रणजीत हनुमान, मंगलनाथ, काल भैरव, सांदीपनि आश्रम और ऋणमुक्तेश्वर होते हुए रामघाट पर समाप्त होगी।

🎀 विशेष आयोजन:

5 जून की शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव माँ क्षिप्रा को 351 फीट लंबी भव्य चुनरी अर्पित करेंगे। इस अवसर पर भारतीय सेना का सिंफनी बैंड, हरिकथा वाचक ढोली बुवा महाराज (ग्वालियर) और भजन गायिका स्वस्ति मेहुल (मुंबई) की प्रस्तुतियाँ होंगी।

🤝 उपस्थिति:

आयोजन में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। उपस्थित प्रमुखों में उमेशनाथ महाराज, अनिल फिरोजिया, आयोजन के कार्यकारी अध्यक्ष महंत रामेश्वरदास, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, और महापौर मुकेश टटवाल शामिल होंगे।

गंगा दशहरा पर उज्जैन में क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा, मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनरी अर्पित करेंगे