Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्यपाल बोले, नरवाल विस्फोट के जिम्‍मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करें

The Fact India: जम्मू के नरवाल इलाके में दो विस्‍फोट हुए। दोनों ही विस्‍फोट 20-20 मिनट के अंतराल में हुए। इस विस्‍फोट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद जम्‍मू–कश्‍मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विस्‍फोट में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उच्‍चाधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है। जल्दी बोलना गलत होगा। जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा है और गणतंत्र दिवस भी आने वाला है। सावधान रहने की जरूरत है।

जम्मू के नरवाल इलाके में शनिवार सुबह 20-20 मिनट के अंतराल पर दो विस्फोट हुए। इस विस्फोट में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह विस्फोट नरवाल के यार्ड संख्या सात में हुए हैं। राजौरी के बाद नरवाल में हुए विस्फोट ने सुरक्षाकर्मियों के कान खड़े कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस व एनआईए अलर्ट हो गई है क्योंकि आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में काफी गहमागहमी रहेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ गणतंत्र दिवस भी आने वाला है। इस तरह की घटना बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। जम्मू के नरवाल में हुए विस्फोटों की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी निंदा की। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उपराज्यपाल को विस्फोट और जांच के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मनोज सिन्‍हा ने विस्‍फोट के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन पर सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जम्मू डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बिलावरिया इस घटना से काफी आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने मुझे बताया कि जांच के बाद ही वे कह पाएंगे कि विस्फोट दुर्घटनावश हुए थे या जानबूझ कर किए गए हैं। एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह ने बताया कि नरवाल इलाके में दोहरे विस्फोट में छह लोग घायल हुए हैं। डॉग स्क्वायड ने जम्मू के नरवाल इलाके में जांच की है।

146 Views

You May Also Like