Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
PCOD : पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी
- May 22, 2022 Author : Team Fact India JP

The Fact India : पीरियड्स का नाम आते ही सबसे पहले महिलाओं के दिमाग में वो 3 दिन आते है जब उन्हें सबसे ज़्यादा दर्द और इर्रिटेशन से गुज़ारना पड़ता है। लेकिन ये बात अच्छी है कि जब एक लड़की का शरीर पीरियड की शुरुआत करने लगता है तो वो अपने आप को संभावित गर्भवस्ता के लिए तैयार करता है, और ये कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन गुज़रते वक़्त के साथ ये दर्द एक बीमारी में बदल गया है। एक ऐसी बीमारी जिसमे पीरियड्स आने में फाफी समय लग जाता है। जी हां हम बात कर रहे है PCOD की, यह महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है जो हर 10 महिलाओं में से 1 माहिला को ज़रूर होती है और इसका प्रमुख कारण हार्मोनल इम्बैलेंस है। इस बीमारी से पीड़ित महिलाओं के शरीर में एण्ड्रोजन का स्तर बढ़ने लगता है और ओवरी में सिस्ट नामक चीज का उद्पादन होने लगता है, जिससे जो वेस्ट पीरियड्स के समय में एक महिला के शरीर से निकलना चाहिए वो नहीं निकल पाता और इसी कारण इससे पीड़ित महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आने लगते है।
PCOD है क्या?
PCOD एक तारीके की हार्मोनल बीमारी है। यह अधिकतर महिलाओं की सेक्सुअल ऐज में उन्हें प्रभावित करती है। इस डिसऑर्डर में महिला का शरीर इम्बैलेंस तरीके से हार्मोन्स का उत्पादन करने लग जाता है, जिसके कारण उनके शरीर में एक बड़ी संख्या में पुरुष हार्मोन यानिकि एण्ड्रोजन का उत्पादन भी बढ़ जाता है।
PCOD होता क्यों है?
महिलाओ में PCOD का मुख्य कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन PCOD में एण्ड्रोजन का उत्पादन काफी अधिक मात्रा में होने लगता है, जिसके कारण एवोलूशन नहीं हो पाता और हार्मोन्स इम्बैलेंस हो जाते है। इसके चलते महिला के शरीर से बहुत अधिक मात्रा में बाल निकलने लग जाते है और उन्हें और भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Skin Care : त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
अनुवांशिक कारण
• शराब, सिगरेट या अन्य ड्रग्स की लत
• ज़्यादा तनाव में रहना
• फ्स्ट फ़ूड का अत्यधिक सेवन
• लेट नाईट तक जागना और देर तक सोना
• एक्सरसाइज न करना
• वजन का तेजी से बढ़ना या मोटापा होना
PCOD के लक्षण
• पीरियड्स का अनियमित होना
• पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होना
• ब्लड प्रेशर बढ़ना
• थकान महसूस होना
• सिरदर्द होना
• बालों का झड़ना
• वजन बढ़ना
• मूड में अचानक से बदलाव आना
• चेहरे पर मुहांसे होना
PCOD का इलाज
PCOD के इलाज में सबसे पहले तो हमें हमारी डाइट और जीवनशैली में बदलाव लाना होगा, उसके साथ रेगुलर एक्ससरसाइस करनी होगी और अगर इसके बाद भी अगर कोई फायदा नहीं होता है तो आप डॉक्टर की सलाह ले सकते है।
- Post By Team Fact India