Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
अजमेर के नांदसी गांव में बूथ 195 पर आज रि-पोलिंग, सुबह से ही वोट डालने पहुंचने लगे लोग
राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट के नांदसी गांव में आज रिपोलिंग हो रही है। बूथ पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। जब मतदान कर्मी वोटिंग पूरी होने के बाद यहां से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में मतदान सामग्री का बैग गायब हो गया, जिसमें रजिस्टर और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। इसके चलते यहां रिपोलिंग हो रही है। गुरुवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक यहां रिपोलिंग होगी। सुबह 7 बजे से ही इस बूथ पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया। यहां 753 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में 26 अप्रेल को यहां हुए मतदान में 395 वोट पड़े थे।
मतदान के बाद यहां से वोटिंग से जुड़े दस्तावेज गायब होने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर भारती दीक्षित ने पीआरओ रामकिशोर रेगर, विश्वेंद्र कुमार बेरवा, राजेंद्र सिंह, गोपाल उर्फ बद्री को सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने बताया कि रास्ते में मतदान सामग्री का बैग गायब हो गया, जिसमें रजिस्टर और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। रजिस्टर गुम होने की जानकारी मतदान दल को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचने पर पता लगी, जब वो जरूरी दस्तावेज जमा करा रहा थे।