Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राजस्थान में आप पार्टी ने किया चुनावी शंखनाद; केजरीवाल बोले-पायलट रो-रोकर मर गया, सीएम गहलोत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की

राजस्थान में आप पार्टी ने किया चुनावी शंखनाद; केजरीवाल बोले-पायलट रो-रोकर मर गया, सीएम गहलोत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की
Santosh Pandey
June 18, 2023

The Fact India: राजस्‍थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को आप पार्टी ने राजस्थान में अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रीगंगानगर में एक रैली को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं, सड़क मार्ग से रैली स्‍थल की ओर जाते समय केजरीवाल के काफिले को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

 

रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि राजस्‍थान में आप पार्टी की सरकार आने पर हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक और हर घर में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर भ्रष्टाचार किया है। सचिन पायलट रो-रोकर मर गया, लेकिन गहलोत कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कहते हैं कि वसुंधरा मेरी बहन लगती है।

 

केजरीवाल ने कहा, हम भगत सिंह के चेले हैं, ये मनीष सिसोदिया, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज देंगे तो क्रांति रुकेगी नहीं। मेरा एक ही सपना है कि भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाएंगे।

 

सभा में केजरीवाल ने कहा कि हमारे आने के रास्ते में हर जगह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के होर्डिंग हैं। मैं कहना चाहता हूं कि यदि गहलोत पांच साल काम कर लेते तो यह नीच हरकत नहीं करनी पड़ती। मेरी पहली सभा जितनी बड़ी है, उतनी बड़ी रैली गहलोत ने पूरे पॉलिटिकल करियर में नहीं की होगी।

 

रैली को पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने भी संबोधित किया। भगवंत मान ने कहा कि गहलोत साहब ने हमारी रैली फेल करने के लिए काले झंडे लेकर लोगों को भेजा था। ये काले झंडे आम आदमी पार्टी के लिए घी का काम करते हैं। अकाली दल काले झंडे दिखाता था, अब वे खुद अपना रंग भूल गए हैं।

 

श्रीगंगानगर में केजरीवाल का काफिला रामलीला मैदान की तरफ बढ़ रहा था। उसी दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। अचानक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता केजरीवाल की गाड़ी के पास तक आ गए। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ये भी चर्चा रही कि काफिले पर हमला हुआ, लेकिन आप पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी और दिल्ली में द्वारका से विधायक विनय मिश्रा ने केजरीवाल पर हमले की किसी भी घटना से इनकार किया।

राजस्थान में आप पार्टी ने किया चुनावी शंखनाद; केजरीवाल बोले-पायलट रो-रोकर मर गया, सीएम गहलोत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की

You May Also Like