Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता, ट्वीट कर फैंस को दी जानकारी; कहा- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तािनी, काफी आलोचना झेली थी

अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता, ट्वीट कर फैंस को दी जानकारी; कहा- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तािनी, काफी आलोचना झेली थी
Santosh Pandey
August 15, 2023

The Fact India: बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने फैंस को बड़ी न्यूज दी है। अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है। एक्‍स पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे.. जय हिंद। अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी। फिर से भारत की नागरिकता पाकर अक्षय काफी खुश हैं। फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर को बधाई दे रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, काफी समय से अक्षय कुमार भारत की नागरिकता लेने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं थी। इसलिए एक्टर को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही थी। सोशल मीडिया पर अक्षय को लोग कनाडा कुमार का टैग देते थे।

 

एक्टर को ट्रोल करते हुए लोग उनकी फिल्मों पर निशाना साधते थे। लोग कहते थे कि आप इंडिया में काम करते हैं। यहां आपकी कमाई होती है। लेकिन भारत की नागरिकता आपके पास नहीं है। आप दूसरे देश की नागरिकता रखते हैं। नागरिकता विवाद पर कई दफा एक्टर ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उनका दिल हिंदुस्तानी है।

 

कई इंटरव्यूज में अक्षय ने कनाडा की सिटिजनशिप को लेकर हुई ट्रोलिंग पर रिएक्शन भी दिया था। अक्षय ने कहा था कि भारत मेरे लिए सब कुछ है। मैंने जो भी कमाया है, यहीं रहकर कमाया है। खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे इसी देश को सब कुछ लौटाने का मौका भी मिला है।

 

इंटरव्‍यू में अक्षय को कहते हुए सुना गया है कि मुझे बुरा लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल करते हैं। कई लोग मुझे कैनेडियन कुमार भी बुलाते हैं, जो मुझे चुभता है। अगर आप किसी के बारे में कुछ नहीं जानते तो आपको बातें नहीं बनानी चाहिए। अक्षय ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी इस बारे में बात की थी।

 

अक्षय कुमार को साल 2011 में कनाडाई संघीय चुनाव के बाद वहां की कंजरवेटिव सरकार ने कनाडा की नागरिकता दी थी। अक्षय ने दिसंबर 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया, तब उन्होंने कहा था कि वो अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने वाले हैं।

अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता, ट्वीट कर फैंस को दी जानकारी; कहा- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तािनी, काफी आलोचना झेली थी

You May Also Like