Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

ग्वालियर में सीएम शिवराज का ऐलान, लोकमाता अहिल्यादेवी की जयंती पर होगा ऐच्छिक अवकाश; बेहट नगर का नाम होगा तानसेन नगर

ग्वालियर में सीएम शिवराज का ऐलान, लोकमाता अहिल्यादेवी की जयंती पर होगा ऐच्छिक अवकाश; बेहट नगर का नाम होगा तानसेन नगर
Santosh Pandey
June 24, 2023

The Fact India: मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने ग्वालियर दौरे पर ऐलान किया कि लोकमाता अहिल्यादेवी की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश रखा जाएगा। लोकमाता अहिल्यादेवी के नाम पर पाल, बघेल, धनगर समाज का कल्याण बोर्ड बनेगा एवं अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। बस स्टैंड का नाम लोकमाता अहिल्यादेवी के नाम पर किया जाएगा। सीएम शिवराज ने न्याय, त्याग एवं धर्म की प्रतिमूर्ति लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 

वहीं, जिले में आयोजित बघेल समाज का संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल होकर कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रभारी मंत्री सहित अन्य मंत्रीगण व विधायक मौजूद रहे।

 

ग्वालियर में आयोजित बघेल समाज का संभाग स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के चरणों में सौगंध लेता हूं कि पाल बघेल धनगर समाज को आगे बढ़ाने के लिए मैं जी जान लगा दूंगा। हम सब लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के वंशज हैं। उन्होंने लोक कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। मां अहिल्याबाई होल्कर का ग्वालियर में भव्य स्मारक बनाया जाएगा।

 

वही, तानसेन की जन्‍मस्‍थली बेहट में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि बेहट नगर का नाम तानसेन नगर के नाम से किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि आपकी हिम्मत को प्रणाम करते हैं कि अपने भारत सिंह को जिताया है। आपके क्षेत्र में विकास भी कराया है। साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिंदगी बदलने का काम किया है। बहनों को ताकत देना है तो उन्हें राजनीतिक ताकत देना होगी। रजिस्ट्री पर महिलाओं को छूट होने से अब उनके नाम से संपत्तियां भी हो रही हैं और वे संपत्ति की मालकिन बन रही हैं।

ग्वालियर में सीएम शिवराज का ऐलान, लोकमाता अहिल्यादेवी की जयंती पर होगा ऐच्छिक अवकाश; बेहट नगर का नाम होगा तानसेन नगर

You May Also Like