Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भाजपा के राष्ट्रीेय अध्यक्ष नड्‌डा ने कमलनाथ पर बोला हमला; कहा- बच्चों के सिलेबस से कारगिल का चैप्टर निकाला, अब इनका चैप्टर गायब कर देना

भाजपा के राष्ट्रीेय अध्यक्ष नड्‌डा ने कमलनाथ पर बोला हमला; कहा- बच्चों के सिलेबस से कारगिल का चैप्टर निकाला, अब इनका चैप्टर गायब कर देना
Santosh Pandey
June 30, 2023

The Fact India: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने शुक्रवार कहा कि कमलनाथ सरकार बच्‍चों के सिलेबस से कारगिल का चैप्टर ही निकाल दिया था। कमलनाथ ने अपने कार्यकाल में ऐसा किया था। ये हमारी सेना का अपमान है। अब नवंबर में आपको कमलनाथ का ही चैप्टर गायब कर देना है। खरगोन में शुक्रवार को केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने रोड शो किया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ भाजपा में शामिल हुई।

 

नड्‌डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने संस्कृति और रीति नीति को बदल डाला। इसके लिए देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जिम्मेदार हैं। दोनो प्रो-एक्टिव सरकार हैं। कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई थी तो उसने प्रदेश का विकास की गंगा रोक दी। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन से पहले सीएम शिवराज ने खरगोन में मेडिकल कॉलेज खोले जाने और नवग्रह कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया। कॉरिडोर के लिए 21 करोड़ की राशि भी मंजूर की।

 

भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर नड्‌डा ने कमलनाथ घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कमलनाथ आपका मकान छीनता है दूसरी तरफ शिवराज आपको डबल देता है। लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा खाते में मिलता है कि नहीं? कमलनाथ सरकार ने योजना बंद कर दी थी। अब भावांतर में सबसे ज्यादा रेट मिल रहा है। कमलनाथ ने कारगिल का चैप्टर प्रदेश के किताबों से निकाल दिया था। ये आर्मी का अपमान है। ये लोग (कांग्रेस) मोदीजी से एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। नड्‌डा ने सपा, टीएमसी, आरजेडी समेत देश की तमाम पार्टियों का नाम लेकर कहा कि उनकी पार्टी में सिर्फ नेताओं के बच्चे ही आगे आ सकते हैं। पार्टी भी परिवार की पार्टी है। बाकि सब पैरोल पर हैं।

भाजपा के राष्ट्रीेय अध्यक्ष नड्‌डा ने कमलनाथ पर बोला हमला; कहा- बच्चों के सिलेबस से कारगिल का चैप्टर निकाला, अब इनका चैप्टर गायब कर देना

You May Also Like