Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

चार राज्यों के भाजपा विधायक मध्य प्रदेश के सभी विधानसक्षा क्षेत्रों का सात दिन तक करेंगे दौरा, परखेंगे सियासी माहौल; अमित शाह को देंगे रिपोर्ट

चार राज्यों के भाजपा विधायक मध्य प्रदेश के सभी विधानसक्षा क्षेत्रों का सात दिन तक करेंगे दौरा, परखेंगे सियासी माहौल; अमित शाह को देंगे रिपोर्ट
Santosh Pandey
August 20, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी जोर लगा दी है। चार राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के भाजपा विधायकों की शनिवार को राजधानी भोपाल में ट्रेनिंग दी गई। मध्‍य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों का सात दिन तक दौरा करेंगे। इसके बाद ये अपनी रिपोर्ट सीधे गृहमंत्री अमित शाह को सौंपेगे।

 

भोपाल के एक निजी रिसॉर्ट में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने विधायकों को ट्रेनिंग दी। उन्हें बताया गया कि करना क्या है?

 

बैठक में विधायकों को विधानसभाओं में सांसद की स्थिति देखने को भी कहा गया है। विधायक 2023 के विधानसभा चुनाव के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रिपोर्ट बनाएंगे। 29 अगस्त से पहले विधायकों को ये रिपोर्ट सौंपनी होगी। यह रिपोर्ट सीधे अमित शाह को सौंपी जाएगी।

 

शनिवार को हुई ट्रेनिंग के बाद ये विधायक प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे, जहां 20 अगस्त से 27 अगस्त तक 7 दिन का इनका दौरा होगा। इस दौरान ये स्थानीय कार्यकर्ता, नेताओं और पदाधिकारियों के साथ ही समाज के प्रभावशाली लोगों और आम जनता से चर्चा करेंगे। इसके आधार पर विधानसभा क्षेत्र की रिपोर्ट बनाकर आलाकमान को सौंपेंगे।

 

विधायकों से कहा गया है कि यह सिर्फ 2023 नहीं बल्कि 2024 इलेक्शन की भी तैयारी है। चुनाव के साथ संबंधित प्रभार क्षेत्रों में संगठन के कामों पर जोर दें। बूथ स्तर की बैठक करें। पन्ना प्रमुखों से फीड बैक लें। केंद्र के साथ राज्य की योजनाओं का पूरा खाका संबंधित विधानसभा क्षेत्रों से जुटाएं। चुनाव से जुड़ी समितियों के अलावा पदाधिकारियों के साथ बैठकें करें। विधानसभा स्तर पर असंतुष्ट नेता-कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर तालमेल बनाएं।

 

रिपोर्ट केंद्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर की व्यवस्था की गई है। बैठक में इसकी जानकारी भी दी गई। आगामी चुनावों तक संबंधित प्रभार क्षेत्रों में अनिवार्य तौर पर प्रभारियों को रहना होगा।

You May Also Like