Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
दो दिवसीय दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भोपाल पहुंचे; बोले- कल पीएम मोदी भोपाल से देश को संदेश देंगे, अमेरिकी दौरे से देश का मान बढ़ाया
The Fact India: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भोपाल पहुंचे। राजाभोज एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने स्वागत किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित मप्र भाजपा के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। यहां से नड्डा होटल जहांनुमा के लिए रवाना हुए।
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन जेपी नड्डा ने किया। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनसभा को भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा करके आए हैं। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। मिस्र ने अपना सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से मोदी को सम्मानित किया है। यह हमारे और देश के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री संगठन के लिए हमेशा अपना योगदान देते हैं। मंगलवार को भोपाल से वे देश को संदेश देने वाले हैं। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार उपस्थित थे।