Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सीएम गहलोत बोले- मणिपुर की घटना से देश की 140 करोड़ जनता शर्मिंदा नहीं है, मोदी के कारनामों से दुखी है; कांग्रेस की सरकार होती तो पता नहीं क्या होता

सीएम गहलोत बोले- मणिपुर की घटना से देश की 140 करोड़ जनता शर्मिंदा नहीं है, मोदी के कारनामों से दुखी है; कांग्रेस की सरकार होती तो पता नहीं क्या होता
Santosh Pandey
July 22, 2023

The Fact India: राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत किए। उन्‍होंने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्‍त्र घुमाने के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि मणिपुर की घटना से पूरे देश की विश्व में बेइज्जती हुई है। 77 दिन तक पीएम चुप बैठे रहे। लेकिन जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई, वैसे ही पीएम मोदी बोले। उन्‍होंने कहा कि मणिपुर में अगर कांग्रेस सरकार होती तो आप कल्पना कीजिए पीएम मोदी क्या-क्या बोलते।

 

सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम ने अपने बयान में कहा कि मणिपुर, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था पर ध्यान रखें। बताइए कहां मणिपुर और कहां राजस्थान। गहलोत ने कहा कि पीएम ने राजस्थान के स्वाभिमान के साथ चोट की है। पीएम कहते हैं 140 करोड़ जनता को शर्मसार होना पड़ है। आपकी सरकार के कारनामों से, आपकी लापरवाही से 140 करोड़ जनता शर्मिंदा नहीं दुखी है।

 

गहलोत ने कहा कि पीएम ने चंद सेकेंड में औपचारिकता करके बात को खत्म कर दिया। कर्नाटक, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ घूम रहे हैं, लेकिन मणिपुर को लेकर एक मीटिंग तक नहीं कर रहे हैं। मणिपुर जल रहा था और हालात को कंट्रोल करने की जगह गृहमंत्री चुनावी राज्यों में घूमते रहे। मुझे अफसोस है कि मणिपुर में हजारों लोग मारे गए हैं। फिर भी पीएम ने कुछ नहीं किया।

 

मुख्‍यमंत्री गहलोत ने भाजपा के 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान में कोई सच्चाई नहीं है। जनता बीजेपी को नहीं सहगी, क्योंकि जिस तरह से पिछले साढे़ 4 साल में निकम्मापन दिखाया है, उसकी वजह से आपको जनता नहीं सहेगी। मार्केटिंग में पीएम का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

 

सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी वाले अब केवल रटी-रटाई बातें बोल रहे हैं। हर राज्य में विपक्ष बोलता है कि भ्रष्टाचार बढ़ गया है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। इस तरह की रटी-रटाई बातें वो रहे हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है।

 

सीएम ने कहा- राजस्थान मिनिमम गारंटी योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कल ही हमने विधानसभा में बिल पास किया है। देश के बुजुर्ग,असहाय सहित आम आदमी को एक मिनिमम आय की गारंटी होनी चाहिए। यह एक्ट पूरे देश में लागू होना चाहिए। 

 

गहलोत ने कहा- हमारी सरकार आएगी तो सोशल सिक्योरिटी की थीम को आगे बढ़ाएंगे। राहुल गांधी ने जिस तरह से कहा था कि न्याय योजना से हर व्यक्ति को तय पैसा मिलना चाहिए। केंद्र में हमारी सरकार नहीं बनी, लेकिन वह थीम हम आगे बढ़ाएंगे।

सीएम गहलोत बोले- मणिपुर की घटना से देश की 140 करोड़ जनता शर्मिंदा नहीं है, मोदी के कारनामों से दुखी है; कांग्रेस की सरकार होती तो पता नहीं क्या होता

You May Also Like