Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

इंदौर में सीएम शिवराज ने कहा- कमलनाथ ने पीएम मोदी की योजनाओं को रोकने का पाप किया; विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस करा रही फर्जी सर्वे

इंदौर में सीएम शिवराज ने कहा- कमलनाथ ने पीएम मोदी की योजनाओं को रोकने का पाप किया; विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस करा रही फर्जी सर्वे
Santosh Pandey
July 30, 2023

The Fact India: इंदौर में विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान पर आयोजित भाजपा के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर खूब बरसे। सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी प्रदेश का कबाड़ा किया। सड़क, बिजली, पानी कुछ नहीं था। फिर सवा साल के लिए कमलनाथ आए तो विकास के कोई काम नहीं हुए। उन्होंने पीएम मोदी की योजनाओं का रोकने का पाप किया। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस फर्जी सर्वे कर 150 सीट जीतने का दावा कर रही है।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि संघर्ष का शंख बज गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित और समृद्ध बन गया है। आज पूरी दुनिया मोदी मोदी का मंत्र जप रही है।

 

सीएम ने कहा कि कमलनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना लौटा दी। कमलनाथ ने जल-जीवन मिशन लागू नहीं होने दिया। कमलनाथ ने बीजेपी सरकार की योजनाएं भी बंद कर दी थी। संबल योजना बंद कर दी थी। उन्‍होंने कहा कि बच्चों के लैपटॉप छीन लिए। लाड़ली बहनों भरोसे में मत रहना। लाड़ली बहना जब तक है, तब तक अपनी सरकार है।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। ये सब हमें चुनाव जीताते हैं। हमारे गृहमंत्री अमित शाह राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। अनुच्छेद 370 हटाने का काम किसी ने किया तो अमित शाह ने किया।

 

विजयवर्गीय दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 सीट और बीजेपी 170 सीट मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन वादा नहीं निभाया। कांग्रेस ने रोजगार भत्ता का वादा किया, किसी को भत्ता नहीं दिया। कैलाश विजयवर्गीय ने 'एक बार फिर से, भाजपा फिर से', 'एक बार दिल से, भाजपा फिर से' का नारा लगवाया।

 

उन्होंने कहा कि हमारे सीएम शिवराज सिंह किसान के बेटे हैं। उन्होंने गरीबों, महिलाओं की चिंता की। बीजेपी की सरकार गरीबों के कल्याण पर विचार करती है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया। हमने गरीब कल्याण की योजनाएं बनाकर गरीबी दूर करने की कोशिश की।

 

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शाह का आना बता रहा हैं कि एमपी में चुनाव का आगाज हो चुका है। आज चुनाव की तैयारी का शुभारंभ हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है। 2003 से पहले मध्य प्रदेश की स्थिति को लोग अब भी नहीं भूले।

 

आज प्रदेश विकास करता दिख रहा है। एक समय था जब केंद्र में हमारी सरकार नहीं होती थी, तो विकास का काम प्रदेश में बीजेपी सरकार को अकेले करना पड़ता था। केंद्र का सहयोग नहीं मिलता था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एमपी में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कर रही है।

इंदौर में सीएम शिवराज ने कहा- कमलनाथ ने पीएम मोदी की योजनाओं को रोकने का पाप किया; विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस करा रही फर्जी सर्वे

You May Also Like