Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सीएम शिवराज कांग्रेस पर खूब बरसे, कहा- बेटियों के शादी के पैसे खा गई कमलनाथ सरकार; किसानों से कर्ज माफी का झूठा वादा किया

सीएम शिवराज कांग्रेस पर खूब बरसे, कहा- बेटियों के शादी के पैसे खा गई कमलनाथ सरकार; किसानों से कर्ज माफी का झूठा वादा किया
Santosh Pandey
July 1, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के खरगोन में शुक्रवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने एक सभा को संबोधित किया। नड्डा से पहले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है। कमलनाथ सरकर ने कहा था कि कर्जा माफ करेंगे। कर्जा माफ हुआ क्या? कमलनाथ की झूठी कर्जा माफी के दिलासा के कारण किसान पर ब्याज की गठरी चढ़ गई थी। भाजपा ने किसान के ब्याज माफ करके उसकी गठरी उतारी है। भाजपा ने 56 करोड़ रुपए किसानों की ब्याज माफी का वादा पूरा किया है।

 

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस बेटियों के पैसे खा गई। शादी करवाई लेकिन 51 हजार नहीं दिए। कमलनाथ बेटियों की डिलीवरी के लड्डू भी खा गए। कांग्रेस ने गरीबों के साथ अन्याय किया। सीएम ने कहा कि चार जुलाई को मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना का शुभारंभ किया जाएगा। उससे हमारे बच्चे अलग-अलग फैक्ट्री में काम सीखने जाएंगे उसके बदले बच्चों को 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। ताकि वे काम भी सीखें और कमाए भी।

 

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं पिछले दिनों खरगोन में आया था। तब जनता ने कुछ मांगें रखी थी कि यहां मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिए। आपने कहा था नवग्रह कॉरिडोर बनना चाहिए। उसके लिए 21 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। सिरवेल महादेव मंदिर का भी एक कायाकल्प किया जाएगा।

 

कपास पर मंडी टैक्स भी वापस करके आया हूं। भाजपा जो कहती है वो करती है। प्रधानमंत्री के शासन के अद्भुत 9 साल पूरे हुए हैं। हमने खरगोन को मेडिकल कॉलेज दिया। भाजपा जो करती है वह करती है। खरगोन को सड़कों का जाल दिया। कांग्रेस के समय अंधेरा ही था। कांग्रेस शासन में खरगोन से इंदौर जाने में कितने घंटे लगते थे अब कितने घंटे लगते हैं।

 

जनसभा से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा से सभा स्थल तक रोड शो किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

सीएम शिवराज कांग्रेस पर खूब बरसे, कहा- बेटियों के शादी के पैसे खा गई कमलनाथ सरकार; किसानों से कर्ज माफी का झूठा वादा किया

You May Also Like