Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन और चुनाव समिति की घोषणा की; वीडी शर्मा बोले- लिस्ट में परिवारवाद की गारंटी, कमलनाथ ने दिग्विजय को चोट पहुंचाई

कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन और चुनाव समिति की घोषणा की; वीडी शर्मा बोले- लिस्ट में परिवारवाद की गारंटी, कमलनाथ ने दिग्विजय को चोट पहुंचाई
Santosh Pandey
August 1, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अगले साल (2024) लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन कमेटी (चुनाव प्रचार अभियान समिति) और चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया है। 32 सदस्य की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष आदिवासी नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया है। मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

 

विधानसभा चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्‍त किया गया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता चंद्रकांत दामोदर हंडोरे को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। भोपाल लोकसभा सीट के लिए असम के कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

 

कांग्रेस की कैंपेन और चुनाव कमेटी पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान आ गया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी (कांग्रेस) की लिस्ट ये दिखाती है परिवारवाद की गारंटी है। मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस की कोई गारंटी है तो परिवारवाद की गारंटी है। यह आज इस लिस्ट में भी दिख रहा है।

 

वीडी शर्मा ने कहा कि एक बात में जरूर कहना चाहूंगा कि कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के साथ चोट कर दी। कमलनाथ जी अपने बेटे को तो कमेटी में ले आए, लेकिन दिग्विजय सिंह का बेटा नहीं आ पाया।

 

बता दें कि कांग्रेस ने कैंपेन कमेटी में पिता-पुत्र और दो सगे भाई भी शामिल किए हैं। छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद नकुलनाथ के साथ ही उनके पिता कमलनाथ इस कमेटी के सदस्य हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह और उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को भी इस कमेटी में शामिल किया गया है।

 

भोपाल की मध्य सीट से पहली बार विधायक बने आरिफ मसूद को भी इसमें जगह मिली है। भोपाल के वरिष्ठ विधायक आरिफ अकील के बीमार होने के चलते वे पार्टी के कार्यक्रमों में भाग नहीं ले पा रहे थे। अल्पसंख्यकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आरिफ मसूद को इस कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन और चुनाव समिति की घोषणा की; वीडी शर्मा बोले- लिस्ट में परिवारवाद की गारंटी, कमलनाथ ने दिग्विजय को चोट पहुंचाई

You May Also Like