Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सागर में निर्वस्त्र कर दलित युवक को पीटा, वीडियो वायरल; गिड़गिड़ाते हुए पीड़ित बोला- जान से मार दो भैया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

सागर में निर्वस्त्र कर दलित युवक को पीटा, वीडियो वायरल; गिड़गिड़ाते हुए पीड़ित बोला- जान से मार दो भैया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
Santosh Pandey
July 9, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश में सीधी पेशाब कांड के बाद सागर में एक दलित युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक निर्वस्‍त्र है। उसे प्लास्टिक के डंडे से पांच-छह लोग पीट रहे हैं। युवक उसके बाद दूसरे वीडियो में निर्वस्त्र अवस्था में माफी मांग रहा है। उसे लोग अंडरवियर पहनने से भी रोक रहे है। ये वीडियो करीब 8 महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने पुलिस ने पीड़ित की पहचान कर ली है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर वायरल वीडियो की छानबीन में जुट गई है।

 

युवक के साथ मारपीट की ये घटना 8-9 अक्टूबर 2022 की बताई जा रही है। वीडियो सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित मकरोनिया क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। यहां भोपाल रोड स्थित धर्मकांटा के पास कुछ लोगों ने युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया था। वे उसे एक कमरे में ले गए। वायरल वीडियो में एक युवक को निर्वस्‍त्र कर बैठाया गया है। बारी -बारी से उसकी हथेलियों पर डंडा नुमा प्लास्टिक के पाइप से वार कर रहे हैं।

 

युवक चीख रहा है। फिर से गलती नहीं करने की कसमें खा रहा है। पीड़ित गिड़गिड़ाता है। पीटने वालों से कहता है- भैया जान से मार दो। लेकिन आरोपी नहीं रुकते। वे उसे लगातार पीटते हैं। वीडियो में धर्मेंद्र नाम सुनाई दे रहा है। मारपीट करने वाले चोरी की किसी घटना की पूछताछ कर रहे हैं।

 

दूसरे वीडियो में पीड़ित युवक निर्वस्त्र अवस्था में खड़ा होकर हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है। मौजूद लोग उसे अंडरवियर भी नहीं पहनने देते नजर आते है और उसे रोकते हैं। मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।

 

वायरल वीडियो के मामले को लेकर एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा का कहना है कि कई सोशल मीडिया ग्रुप पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो का समय स्थान और व्यक्तियों की पहचान नहीं हुई है। यह वीडियो मोती नगर क्षेत्र अंतर्गत एक प्रतिष्ठान के परिसर का होना बताया जा रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए प्रथम दृष्ट्या मोती नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

 

सागर में निर्वस्त्र कर दलित युवक को पीटा, वीडियो वायरल; गिड़गिड़ाते हुए पीड़ित बोला- जान से मार दो भैया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

You May Also Like