Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

दिग्विजय सिंह का दावा- एमपी के कांग्रेस नेताओं के यहां पड़ेंगे ईडी और आईटी के छापे, हम लोग डरने वालों में नहीं; सर्वे बता रही सत्ता परिवर्तन होगा

दिग्विजय सिंह का दावा- एमपी के कांग्रेस नेताओं के यहां पड़ेंगे ईडी और आईटी के छापे, हम लोग डरने वालों में नहीं; सर्वे बता रही सत्ता परिवर्तन होगा
Santosh Pandey
September 12, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि राज्‍य के कांग्रेस नेताओं के यहां केंद्र सरकार ईडी और आईटी के छापे पड़वाने का प्लान बना रही है। घबराई हुई भाजपा और केंद्र की सरकार दबाव डालने के लिए यह सारी व्यवस्थाएं कर रही है। हम लोग डरने वाले नहीं हैं। डरें वे, जिन्होंने अघोषित संपत्ति इकट्‌ठा की हो। दिग्विजय सिंह मध्‍य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट के लिए बनाए ‎गए कांग्रेस ऑब्जर्वर की पहली बैठक में शामिल हुए। यह बैठक भोपाल में प्रदेश कांग्रेस‎ कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ‎ के निवास पर हुई।

 

दिग्विजय ने दावा किया कि सारे सर्वे भी यही बता रहे हैं कि इस विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने वाली है। उन्‍होंने कहा कि हमारे पास ऐसी सूचनाएं हैं कि मध्य प्रदेश में जगह-जगह पर इनकम टैक्स, ईडी के दफ्तर खोले जा रहे हैं, अधिकारी पदस्थ किए जा रहे हैं। विपक्ष के ऊपर छापे डालने की योजना मध्य प्रदेश में बन रही है। दिग्विजय ने आगे कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हमारे मंत्री, अधिकारियों, कर्मचारियों और मुख्यमंत्री से लेकर स्टाफ के लोगों के पीछे ईडी, आईटी लगी हुई हैं।

 

लोकसभा प्रभारियों के साथ‎ बैठक कांग्रेस ‎संगठन के राष्ट्रीय इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी ‎केसी वेणुगोपाल, पीसीसी चीफ कमलनाथ और इंचार्ज ‎जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की। कमलनाथ ने कहा कि ऑब्जर्वर को उनके दायित्व समझाए गए हैं। सभी एक-एक विधानसभा में काम करेंगे। कांग्रेस के टिकट कब जारी होंगे? इस सवाल पर कहा कि जब हमें उचित लगेगा, हम लिस्ट जारी करेंगे।

 

मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी है। भाजपा की तरह कांग्रेस भी हारी हुई विधानसभा सीट पर पहले उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी कर रही है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लंबे समय से हारने वाली 66 सीट पर दौरा कर अपनी रिपोर्ट और उम्मीदवारों के नामों का पैनल कमलनाथ को दिया है।

दिग्विजय सिंह का दावा- एमपी के कांग्रेस नेताओं के यहां पड़ेंगे ईडी और आईटी के छापे, हम लोग डरने वालों में नहीं; सर्वे बता रही सत्ता परिवर्तन होगा

You May Also Like