Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

दिग्विजय ने वन नेशन-वन इलेक्शन का किया विरोध; कहा- मोदी सरकार वन नेशन-वन इनकम करके दिखाए, बढ़ती जा रही अमीर और गरीब के बीच खाई

दिग्विजय ने वन नेशन-वन इलेक्शन का किया विरोध; कहा- मोदी सरकार वन नेशन-वन इनकम करके दिखाए, बढ़ती जा रही अमीर और गरीब के बीच खाई
Santosh Pandey
September 3, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने वन नेशन-वन इ‍लेक्‍शन का विरोध किया है। रविवार को इंदौर में थे। उन्‍होंने बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव के बयान का समर्थन देते हुए कहा कि तेजस्वी ने अच्छा बयान दिया है। वन नेशन-वन इलेक्शन की जगह केंद्र सरकार वन नेशन-वन इनकम करके दिखाए। देश में अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है वह कम करके दिखाए।

 

इंदौर में रविवार को उन्‍होंने कहा कि इसके लिए बनी कमेटी की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को देना गलत है। कभी भी किसी पूर्व राष्ट्रपति को इतना हल्का काम नहीं दिया गया है, यह उनका अपमान है।

 

भाजपा से कांग्रेस ज्‍वाइन करने वाले नेताओं पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो लोग कांग्रेस में आ रहे हैं वह भाजपा से दुखी होकर आ रहे हैं। उन्‍होंने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कि अब चुनाव के समय बीजेपी को यात्रा और जनता दोनों याद आ रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के करप्शननाथ और बंटाधार कहकर संबोधित के बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब उन्हें यह याद आ रही है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह रविवार को इंदौर पहुंचे। युवा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया इस दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा नारा नहीं लगाने का कहा गया।

 

बाद में दिग्विजय सिंह को युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ खान अपनी कार्यकरिणी के पूर्व महासचिव कपिल जरवाल के घर पंचम की फेल वार्ड 46 भी ले गए, जहां दिग्विजय सिंह ने चाय पी और परिवार के लोगों से भेंट की।

दिग्विजय ने वन नेशन-वन इलेक्शन का किया विरोध; कहा- मोदी सरकार वन नेशन-वन इनकम करके दिखाए, बढ़ती जा रही अमीर और गरीब के बीच खाई

You May Also Like