Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
भाजपा से नाराज नेताओं की बयानबाजी पर दिग्विजय ने ली चुटकी, कहा- बीजेपी में तीन गुट; नाराज-भाजपा, शिवराज-भाजपा और महाराज भाजपा
THe Fact India: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पार्टी से नाराज नेता दम हांक रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के नाराज नेता जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर चुटकी ली है। दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कहा है कि भाजपा में तीन गुट बन गए हैं। ये तीन गुट-शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा और संघ के बड़े नेता बच्चों को सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने की सलाह देते हैं और खुद के बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भेजते हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने चने खाकर भाजपा को बनाया, उनके परिवार आज धक्के खा रहे हैं। भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि 20 साल में शिवराज-भाजपा मालम-माल, 3 साल में महाराज-भाजपा मालम-माल। इन दो भाजपा का उद्देश्य 'धन सेवा' है, जन सेवा नहीं है। तीसरी है नाराज-भाजपा, जिसने खून-पसीना बहा कर पहली दो भाजपा को सत्ता सौंपी, लेकिन उन्हें धन सेवा से दूर रखा गया। इनको केवल आदर्श का पाठ पढ़ाते रहे। वे ईमानदारी से भाजपा की सेवा करते रहे। नतीजा अपने आसपास तीनों वर्गों के भाजपाई नेताओं, उनके बच्चों और उनके परिवारों की हालत देख लें।
फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में संघ और भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा और संघ के बड़े नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बच्चों को “सरस्वती शिशु मंदिर” में पढ़ने की सलाह देते हैं। खुद के बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भेजते हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजते हैं। उदाहरण के लिए शिवराज के बच्चों को ही देख लो। विदेश से पढ़ कर आए हैं। मेरी भाजपा व संघ के बड़े नेताओं को सलाह है कि प्रैक्टिस बिफोर यू प्रीच (उपदेश देने से पहले खुद अमल करो), यानी कि सलाह देने के पहले खुद के बच्चों को हिंदी मीडियम सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने भेजें।
दिग्विजय सिंह के फेसबुक पोस्ट पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय ने स्वीकार तो किया कि कोई सोने की चम्मच लेकर भाजपा या जन संघ में नहीं आया। कार्यकर्ता ने यहां परिश्रम किया, मेहनत की और पसीना बहाया। वास्तव में चने खाकर संघर्ष करके भाजपा को खड़ा किया है।