Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश के बेटे दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल, सीएम पर किया हमला, बोले- शिवराज के कारण मेरी पत्नी की मौत हुई

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश के बेटे दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल, सीएम पर किया हमला, बोले- शिवराज के कारण मेरी पत्नी की मौत हुई
Santosh Pandey
May 6, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शनिवार को कांग्रेस ज्‍वाइन कर लिया। दीप जोशी के साथ दतिया जिले से विधायक रहे राधेलाल बघेल भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होते ही दीपक जोशी ने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला। उन्‍होंने सीएम पर आरोप लगाया कि शिवराज चौहान के कारण पत्नी को एंबुलेंस नहीं मिली। इस वजह से उनकी मौत हुई। शिवराज ने देवास कलेक्टर को निर्देश दिए थे कि दीपक का फोन आए, तो कोई भी बात नहीं करना। दो साल पहले दीपक की पत्नी विजया जोशी का कोरोना से निधन हो गया था।

 

दीपक जोशी भोपाल में 74 बंगले स्थित सरकारी आवास बी-30 से पिता कैलाश जोशी की तस्वीर लेकर पीसीसी दफ्तर पहुंचे। देवास से भोपाल रवाना होने से पहले जोशी ने सुबह खेड़ापति मंदिर में दर्शन किए। बड़ी बहन ने मंगल तिलक किया। समर्थकों ने उन्हें फरसा देकर रवाना किया। देवास में उन्होंने कहा कि भाजपा में लॉलीपॉप देख-देखकर मेरा शुगर लेवल बढ़ गया है। अब शुगर लेवल घटाने के लिए शिष्टाचार वाली पार्टी में जाना है। अटल जी को अपना भगवान मानता हूं और मानता रहूंगा। मैं आज भाजपा को छोड़ रहा हूं।

 

दीपक जोशी के कांग्रेस ज्‍वाइन करने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दीपक जोशी ने मुझसे कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मैं कोई टिकट नहीं चाहता। मुझे बहुत ताज्जुब हुआ। जोशी जैसे सच्चाई का साथ देने वाले और लोगों को भी मैं आमंत्रित करता हूं। कांग्रेस ज्‍वाइन करने के बाद दीपक जोशी ने कहा कि जन संघ के चुनाव चिह्न दीपक को भाजपा ने अपनी विचारधारा के साथ कहीं न कहीं विलोपित कर दिया। इसीलिए आज मैं कांग्रेस के साथ हूं।

 

जब जोशी से भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव से मुलाकात के बारे में सवाल किया गया तो वो बोले कि मैंने कल शाम 5 से 7 बजे तक 2 घंटे और रास्ता देखा, लेकिन मुझे कोई निराकरण नहीं मिला। उन्‍होंने कहा कि शिवराज जी भले मुझे छोटा भाई मानते हों, लेकिन वे मेरे बड़े भाई कभी नहीं हैं। बहुत बदल गए हैं। जोशी भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। नेताओं की स्थिति यह है कि कार्यकर्ता उनसे मिल नहीं सकते। आज पार्टी को एक हाईटेक पार्टी के साथ एक ऐसी पार्टी का लेवल दे दिया, जिसमें सामान्य कार्यकर्ता उन तक पहुंच नहीं सकता।

 

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के भाजपा में आने पर जोशी ने कहा कि सिंधिया जी का आना पार्टी का अपना निर्णय था। लेकिन, पार्टी में सिंधिया जी के आने के पहले 2018 के बाद से बिखराव शुरू हो गया था। नेतृत्व कार्यकर्ता की चिंता नहीं कर रहा था। एक तरफ हम कहते हैं कि कार्यकर्ता हमारी पूंजी है। वो पूंजी धीरे-धीरे घटती जा रही थी। सारी पूंजी कहीं न कहीं डायवर्ट हो रही है। आने वाले समय में हो सकता है यह दिवालिया हो जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश के बेटे दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल, सीएम पर किया हमला, बोले- शिवराज के कारण मेरी पत्नी की मौत हुई

You May Also Like