Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे ज्यादा बजट हमने दिया; कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय लोगों का शोषण किया

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे ज्यादा बजट हमने दिया; कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय लोगों का शोषण किया
Santosh Pandey
September 3, 2023

The Fact India: भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा के द्वितीय रथ को बांसवाडा के बेणेश्वर धाम से गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने अनुच्‍छेद 370 को हटाकर आतंकवाद खत्म करने का काम किया। भाजपा की मजबूत सरकार की नीतियों की वजह से आज भारत देश सबसे शक्तिशाली देश बनाने के मार्ग पर चल रहा है। 

 

वसुंधरा राजे ने कहा कि यहां बहुत सारे युवा बैठे हैं। आप सबको याद दिलाना चाहती हूं कि चंद्रयान-3 चांद पर पहुंच चुका है। उसी के साथ-साथ आदित्य एल-1 मिशन सफल तरीके से लांच हुआ है। आज यह परिवर्तन यात्रा आपके इस क्षेत्र के बेणेश्वर धाम के पवित्र मंदिर शुरू कर रहे हैं। यहां के जनजाति भाइयों ने क्षेत्र स्वाभिमान को ही सबसे बडा धन माना है। इन लोगों ने अपने स्वाभिमान और ईमान को कभी नहीं बिकने दिया। इसके लिए भी हम सब आपको नमन करते हैं। जिस जनजाति के अंदर द्रौपदी मुर्मु जैसे लोग आज देश के सर्वोच्च पद पर काबिज हैं। यह जनजाति का ही नहीं बल्कि महिलाओं का भी मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। 

 

वसुंधरा राजे ने कहा कि 2013 के चुनाव में इसी क्षेत्र के सहयोग की वजह से भाजपा को एक ऐतिहासिक जनादेश मिला था। इस क्षेत्र में हमने मावजी महाराज और शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाली कालीबाई का पैनोरमा बनाने का काम किया है। हमारे समय में राष्ट्रीय जनजाति संग्रहालय बना। डूंगरपुर में मेडिकल कॉलेज बना। बांसवाड़ा में गुरु गोविंद यूनिवर्सिटी और अन्य काम करने का मौका मिला। हमारी सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च करके बेणेश्वर धाम का विकास करवाने का काम किया जिसमें बेणेश्वर का मुख्य रोड बनाया और बांसवाड़ा रोड से बेणेश्वर धाम तक सड़क बनाई यह सब लोगों को याद है। 9 अगस्त को विश्व जनजाति दिवस कल्याण दिवस की घोषणा करके अवकाश करने का काम भी हमारी सरकार ने किया।

 

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सीपी जोशी ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्‍व में खिलेगा कमल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मेवाड, बागड और कांठल की इस धरती पर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में फिर से कमल खिलेगा। यह धरती पूजा की धरती है, यहां के लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के साथ कदम से कदम मिलाकर उस मुगलिया सल्तनत के बादशाह अकबर को यहां से खदेड़ने के लिए पराक्रम दिखाया। बेणेश्वर धाम के विकास में एक भी पैसा लगा है तो मोदी सरकार में लगा है। आज डूंगरपुर में भी रेल जा रही है। रतलाम, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में भी रेल लाने का काम पीएम मोदी ने किया। आजादी के बाद पहली बार डूंगरपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़ में मेडिकल कॉलेज खुले हैं। इस आदिवासी क्षेत्र में भी पहली बार हर ब्लॉक में करोड़ों रुपये के एकलव्य मॉडल स्कूल खुले हैं।

 

सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रथ चारों दिशाओं से निकले हैं। ये रथ अश्वमेघ यज्ञ के चार घोड़े हैं। गृहमंत्री अमित शाह जहां भी जाते हैं, वहां से मुगलिया सरकार सत्ता से बाहर हो जाती है। मेवाड़ की धरती ने जब-जब करवट ली है तब-तब राज बदला है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में एक झूठा कॉन्टेस्ट चला रही है। इनको यह बताना पड़ेगा कि मेवाड़ में एक कांग्रेस की सीट बताओ जहां से कोई व्यक्ति एल लाख रुपये जीता हो।

 

उन्‍होंने कहा कि यदि गृहमंत्री अमित शाह एएनआई की टीम नहीं भेजते तो कन्हैयालाल की हत्या के आरोपियों को पकड़ने का काम नहीं होता। दुर्भाग्य है कि जैसे जयपुर बम ब्लास्ट में गहलोत सरकार ने कमजोर कार्रवाई की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पने का काम किया, लेकिन किसानों के लिए योजना अगर कोई लाया तो वह भाजपा है। प्रदेश में रोज दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जयपुर में बैठे मुगलिया धृतराष्ट्र को एहसास तक नहीं होता।

 

राजेंद्र राठौड़ बोले- बेणेश्वर की भूमि अर्पण और तर्पण की भूमि है, रथ यात्रा गांव-गांव जाएगी 
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड ने कहा कि आज का दिन बागड क्षेत्र के लिए गौरव का दिन है। हमारा जो नारा था जहां बलिदान हुए मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। पीएम मोदी मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा यह सपना पूरा हुआ। अनुच्‍छेद 370 हटाई गई। बेणेश्वर की भूमि अर्पण और तर्पण की भूमि है। यह रथ यात्रा बागड के गांव-गांव में जाएगी। कल मुख्यमंत्री गहलोत अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए यहां आए थे। कल हमारी एक बहन की इज्जत धरियावद में तार-तार हुई है। किसानों की जमीनें नीलाम हुई। युवा पेपर लीक से ठगा गया। इस शासन में मानव तस्करी की घटनाएं हुई। अस्पताल से शिशु चुराए जाने लगे। प्रदेश की गहलोत सरकार की बुनियाद को हिलाने के लिए और कन्हैयालाल की हत्या का बदला लेने का समय आ गया। सरकार अन्नपूर्णा फूड पैकिट बांट रही है।

 

मेघवाल ने कहा- बेणेश्वर धाम को चमकाने के लिए मोदी सरकार ने बहुत बजट दिया 
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बेणेश्वर धाम को चमकाने के लिए मोदी सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के जरिए बहुत बजट दिया है। हमारे खिलाफ कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। कभी कहते है कि संविधान बदल देंगे, कभी कहते हैं कि हमारा ये बुरा कर देंगे, जबकि नरेंद्र मोदी संविधान को झुककर दंडवत प्रणाम करते हैं। संसद में जाते हैं तो वहां भी वो साष्टांग दंडवत करते हैं। ऐसा व्यक्ति देश की संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है।

 

बेणेश्वर धाम की जनसभा को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद कनकमल कटारा, अर्जुन मीणा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने संबोधित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे ज्यादा बजट हमने दिया; कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय लोगों का शोषण किया

You May Also Like