Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

गहलोत ने कहा- गांधी परिवार से मोदी-शाह डरे क्यों रहते हैं; पायलट ने सीएम के कामों की तारीफ की, बोले- योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे

गहलोत ने कहा- गांधी परिवार से मोदी-शाह डरे क्यों रहते हैं; पायलट ने सीएम के कामों की तारीफ की, बोले- योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे
Santosh Pandey
September 10, 2023

The Fact India: टोंक के निवाई में प्रियंका गांधी ने रविवार को इंदिरा रसोई ग्रामीण भी लांच की। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि वे गांधी परिवार से डरे क्यों रहते हैं। बार-बार आपको गांधी परिवार का नाम लेने की जरूरत क्यों पड़ती है। गांधी परिवार ने देश लिए कुर्बानियां दी हैं। जनता अब समझ चुकी है।

 

उन्‍होंने कहा कि हमने यूपीए के कानूनों की तर्ज पर अधिकार आधारित युग की शुरुआत की है। राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून की दिशा में काम किया है। केंद्र सरकार भी यह कानून बनाए। प्रियंका गांधी इसकी पैरवी करें।

 

उन्‍होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने बजट में जो घोषणाएं की, सबको लागू कर दिया है। इस बार माहौल ऐसा बन गया है कि सरकार रिपीट होगी। नरेगा ने पीएम की बोलती बंद कर दी।

 

इसी कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट भी पहुंचे थे। प्रियंका गांधी को पायलट के बड़े पैरोकार नेताओं में माना जाता है। पायलट को सीडब्ल्यूसी मेंबर बनाने के बाद हो रही रही इस सभा में कई सियासी संदेश छिपे हैं।

 

सभा को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि हमें नौजवानों को मंच देना होगा। संगठन में यह काफी हद तक हुआ भी है। प्रियंका गांधी को यहां की जनता दिल से चाहती है। आपके आने से जनता में उत्साह का संचार होता है। आपने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनावों में प्रचार किया था तो कांग्रेस की सरकार बनी, यहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

सचिन पायलट ने गहलोत सरकार के कामों की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने साढे़ चार साल में कांग्रेस के घोषणा-पत्र के हिसाब से काम किया है। इन योजनाओं का लाभ कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। राजस्थान में जनता अंत में सही निर्णय करेगी, 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस के लोग असली देशभक्त हैं। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। हम अंगेजों से नहीं डरे, केंद्र सरकार कांग्रेस को डरा नहीं पाएंगी। हम सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी से डरने वाले नहीं हैं।

गहलोत ने कहा- गांधी परिवार से मोदी-शाह डरे क्यों रहते हैं; पायलट ने सीएम के कामों की तारीफ की, बोले- योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे

You May Also Like