Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

गृहमंत्री अमित शाह का दावा- मध्य प्रदेश में 150 सीट के साथ सरकार बनाएगी भाजपा; मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल प्रदेश बनाया

गृहमंत्री अमित शाह का दावा- मध्य प्रदेश में 150 सीट के साथ सरकार बनाएगी भाजपा; मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल प्रदेश बनाया
Santosh Pandey
September 5, 2023

The Fact India: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि मध्‍य प्रदेश में भाजपा 150 विधानसभा सीट जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। मंगलवार को शाह ने मंडला में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। शाह ने कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्‍विजय सिंह चुनौती देते हुए कहा कि मैं आज दावे से कहने आया हूं, बंटाधार जी आप और करप्शन नाथ दोनों सुन लो। जब 25 सितंबर को हमारी जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त होगी, उसी दिन तय हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में अगली बार 150 सीटों के साथ फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

 

मंडला में सभा के बाद अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा समेत भाजपा के अन्य नेता ग्वालियर होते हुए श्योपुर पहुंचने वाले थे। लेकिन ग्वालियर में तेज बारिश के चलते वे श्योपुर के लिए रवाना नहीं हो सके।

 

उन्होंने फोन पर ही सभा को संबोधित किया। गृहमंत्री शाह ने कहा कि ग्वालियर में बारिश की वजह से हेलिकॉप्टर श्योपुर के लिए नहीं उड़ सका। लेकिन मैं इसी चुनाव अभियान में श्योपुर जरूर आऊंगा।

 

शाह ने फोन पर अपने छोटे संबोधन में कहा कि मध्‍य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। 2003 से 2023 तक भाजपा ने एमपी को एक बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाया है।

 

उन्होंने जनता से जन आशीर्वाद यात्रा को आशीर्वाद देने की अपील की। सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी फोन पर ही सभा को संबोधित किया। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर से ही वापस दिल्ली लौट गए।

 

शिवराज बोले- किसान भाइयों संकट आए तो घबराना मत, भाजपा बाहर निकालेगी
मंडला की जनसभा में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बारिश की जरूरत थी, अभी भी जरूरत है। जमकर पानी गिरे। ऐसा गिरे की फसल लहलहा जाए। किसान भाइयों, संकट आ जाए तो घबराना मत, हर संकट से भाजपा बाहर निकालेगी।

 

सीएम ने कहा कि रानी दुर्गावती को कभी कांग्रेस ने याद नहीं किया। जल्द ही यहां मेडिकल कॉलेज का पूजन करने आएंगे। भाजपा सरकार नहीं चलाती, परिवार चलाती है। शिवराज ने कमलनाथ पर आरोप लगाया कि गरीबों के लिए मकान का पैसा मोदी जी ने दिया, यहां कांग्रेस की पार्टी खा गई। यह पाप कमलनाथ जी ने किया।

गृहमंत्री अमित शाह का दावा- मध्य प्रदेश में 150 सीट के साथ सरकार बनाएगी भाजपा; मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल प्रदेश बनाया

You May Also Like