Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

गृहमंत्री अमित शाह ने 20 साल के रिपोर्ट कार्ड लांच किया, कांग्रेस को दी चुनौती; कहा- हिम्मत है तो 50 साल का हिसाब 9 करोड़ जनता को दीजिए

गृहमंत्री अमित शाह ने 20 साल के रिपोर्ट कार्ड लांच किया, कांग्रेस को दी चुनौती; कहा- हिम्मत है तो 50 साल का हिसाब 9 करोड़ जनता को दीजिए
Santosh Pandey
August 20, 2023

The Fact India: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच किया। इस दौरान अमित शाह ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का हिसाब मांगा। शाह ने कहा कि हिम्मत है तो आपके 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आइए। कांग्रेस के लोगों को पूछना चाहता हूं कि आपने मध्य प्रदेश के साथ कितना न्याय किया, इसका हिसाब दीजिए। आंकड़े लेकर 9 करोड़ जनता के सामने आइए।

 

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शाह ने भाजपा सरकार के 20 साल (2003-2023) के रिपोर्ट कार्ड की 32 पेज की बुकलेट जारी की। इसमें भाजपा सरकार के 20 साल और कांग्रेस के शासन काल के कामों की तुलना की गई है। शाह ने गरीब कल्याण महा अभियान' की भी शुरुआत की। 41 दिन में ये अमित शाह का मध्‍य प्रदेश चौथा दौरा है।

 

पार्टी की मलकियत किसी एक परिवार के हाथ में होना ही परिवारवाद है
अमित शाह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। शिवराज सिंह के सीएम बनने के सवाल पर शाह ने कहा की अभी शिवराज सीएम हैं। आप पार्टी का काम पार्टी को करने दें। वहीं, परिवारवाद को लेकर टिकट देने के मुद्दे पर कहा की जब पार्टी की मलकियत किसी एक परिवार के हाथ में रहना परिवारवाद है।

 

कांग्रेस ने जाति का जहर घोलने का काम किया
चुनाव के समय घोषणाएं करने की बात कहने पर शाह ने कहा कि हमने चुनाव के समय कोई योजना घोषित नहीं की है। गरीब को भी पता है की एक लाख का मकान देने को भुलाकर कोई 200 रुपये की बिजली माफ करने पर वोट नहीं देगा। कांग्रेस के 15 महीने की सरकार के कामकाज पर सवाल किए जाने पर शाह ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने एक सोची समझी रणनीति के तहत जाति का जहर घोलने का काम किया था। इस बार जनता ने उनके 15 महीने का कामकाज देख लिया है।

 

एक महीने बाद उनसे पूछ लेना दंगे क्‍यों नहीं हुए
 नूंह हिंसा की तर्ज पर प्रदेश में दंगे कराए जाने के सवाल पर शाह ने कहा कि उनके मन में जो चलता है वही बोलते हैं। एक महीने बाद पता चल जाएगा कि दंगे नहीं हुए तब आप पूछ लेना कि दंगे क्यों नहीं हुए। कमलनाथ पर घोटालों और भ्रष्टचार के शाह के आरोप पर भाजपा सरकार के कर्रवाई करने के सवाल पर शाह ने कहा की हमारी जांच चल रही है। यदि यह सवाल कमलनाथ ने प्लांट कराया है तो ठीक नहीं है। जांच भी तेज हो सकती है।

 

अमित शाह ने शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं
मध्य प्रदेश की उपलब्धियों को देखें तो प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। सड़कों बनी हैं। सिंचाई क्षमता करोड़ों गरीब किसानों के लिए लाभ है। 46 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। उज्जैन में महाकाल महालोक बना है। भोपाल इंदौर में मेट्रो रेल शुरू की है। मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में शुरू की है। पेसा कानून बनाया है। हमने स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शुरू किया है। अमृत सरोवर का निर्माण किया है।

 

15 माह की सरकार का हिसाब बंटाधार और कमलनाथ को देना चाहिए
15 माह की सरकार में कांग्रेस ने क्या किया। इसका बंटाधार और कमलनाथ को जवाब देना चाहिए। गरीब कल्याण के पूरे मूवमेंट को लगड़ा और अपाहिज कर दिया। 600 करोड़ के इफ्को घोटाले में वे जुड़े हुए है। 800 से ज्यादा ट्रांसफर कर के ट्रांसफर इंडस्ट्री लगाने का काम किया।

 


मोदी जी ने भारत को कई क्षेत्रों में नंबर एक पर पहुंचाया
गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत कई क्षेत्रों में नंबर 1 पर पहुंच गया है। आप सब के माध्यम से मैं 9 करोड़ की आबादी से आपके आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं। यहां गांव कस्बे तक हमारा संगठन फैला है। ये भी आपके आशीर्वाद के बगैर संभव नहीं है।

 

शाह ने कांग्रेस सरकार के 24 घोटाले गिनवाए
अमित शाह ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के 24 घोटाले गिनाएं और कांग्रेस से जवाब मांगा। भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। शाह ने कहा की प्रदेश की जनता को निर्णय लेना है कि देश को विकसित होने वाली सूची में शामिल होना है या घोटाले वाली सूची में शामिल होना है। मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि आप मोदी जी की महान विकास यात्रा में सहयोग करें। हम चाहते है की चुनाव विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर हो।

 

प्रति व्‍यक्ति आय बढ़ाया, पांच लाख किमी सड़कें बनवाई
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय जो राज्य के विकास के लिए होती है। आप 11 हजार 700 रुपये छोड़ कर गए थे। भाजपा ने एक लाख 40 हजार रुपये किया है। मोदी जी और शिवराज की जोड़ी ने एमपी को यहां तक पहुंचाया है। पहले जो सड़क थी, गड्ढे में सड़क थी, कि सड़क में गड्ढे में थे। इसकी जगह अब पांच लाख 10 हजार किमी सड़कें यहां बनाई गई हैं। आठ गुना से ज्यादा सड़कें बनी हैं। विकास दर साढ़े छह गुना बढ़ी है।

 

कांग्रेस जनता को गुमराह करना बंद करे, 50 साल का हिसाब दे
कमलनाथ ने कहा कि एमएसपी की बात करते हैं कमलनाथ जी मैं बताना चाहता हूं। जब बंटाधार जी छोड़कर गए थे। तब गेहूं की एमएसपी 4 लाख 38 हजार टन थी आज 70 लाख 96 हजार मैट्रिक टन पर पहुंच गई है। आईआईटी की संख्या आज 1014 है। पर्यटकों की संख्या 64 लाख थी अब 9 करोड़ को पार कर गई है। मैं कांग्रेस के नेताओं का अव्हान करना चाहता हूं। आप एमपी की जनता को गुमराह करना बंद कीजिए और 50 सालों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आइए। कांग्रेस ने क्या दिया एमपी को। आंकड़े लेकर एमपी की जनता के सामने आइए। आप नही आएंगे इसलिए मैं आपके सामने आया हूं।

गृहमंत्री अमित शाह ने 20 साल के रिपोर्ट कार्ड लांच किया, कांग्रेस को दी चुनौती; कहा- हिम्मत है तो 50 साल का हिसाब 9 करोड़ जनता को दीजिए

You May Also Like