Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

अमेरिका में राहुल ने ट्रेन हादसे पर उठाया सवाल, बोले- मोदी पीछे देखकर कार चला रहे; उनसे कुछ भी पूछो तो 50 साल पहले की बात करते हैं

अमेरिका में राहुल ने ट्रेन हादसे पर उठाया सवाल, बोले- मोदी पीछे देखकर कार चला रहे; उनसे कुछ भी पूछो तो 50 साल पहले की बात करते हैं
Santosh Pandey
June 5, 2023

The Fact India: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार देर रात न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में ओडिशा ट्रेन हादसे पर सवाल उठते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे देखकर कार चला रहे हैं। वे सिर्फ पीछे की तरफ देख रहे हैं और फिर हैरान हो रहे हैं कि हादसे पर हादसे क्यों हो रहे हैं। राहुल ने कहा कि ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी से सवाल पूछोगे तो कहेंगे कि कांग्रेस ने 50 साल पहले ये किया था, वो किया था। मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं।

 

न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में राहुल गांधी को सुनने के लिए पांच हजार प्रवासी भारतीय जुटे थे। राहुल ने यहां 26 मिनट भाषण दिया। राहुल के भाषण से पहले ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ि‍तों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा पीछे की सोच रखते हैं। उनसे कुछ भी पूछो तो वो पीछे की तरफ देखने लगते हैं। उनसे पूछो ट्रेन हादसा कैसे हुआ, तो वो कहेंगे कि कांग्रेस सरकार ने 50 साल पहले ये किया था। उनसे पूछो कि आपने टेक्स्ट बुक से पीरियॉडिक टेबल क्यों निकाल दिया, तो वो कहेंगे कि कांग्रेस ने 60 साल पहले ये किया।

 

राहुल ने कहा कि मुझे आप लोगों से बहुत प्यार है। आई लव यू। इसके बाद राहुल ने पूछा कि क्या आपने कभी भाजपा की किसी मीटिंग में ऐसा सुना है कि लोगों ने एक-दूसरों को आई लव यू कहा हो? कांग्रेस की बैठकों में ये आम बात है। राहुल ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। इसमें एक तरफ महात्मा गांधी हैं और दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी मॉडर्न थे, वे आगे की बात करते थे। गोडसे कायर था, वह सिर्फ बीते हुए कल की बात करता था। भाजपा इस विचारधारा को मानती है। हम महात्मा गांधी की सत्य और अहिंसा की विचारधारा को मानते हैं।

 

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एनआरआई थे। हमें शायद सुनने में अच्छा न लगे पर देश की आजादी की लड़ाई दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुई थी। मेरे परदादा नेहरू जी एनआरआई थे। अंबेडकर जी एनआरआई थे। सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस एनआरआई थे। वे लोग उस दौर में अमेरिका, यूरोप गए। उन्होंने सोचा कि यहां कुछ अच्छे आइडिया हैं, अपने साथ भारत लेकर जाया जा सकता है। यही मैं आप से उम्मीद रखता हूं, क्योंकि आप इन सभी शख्सियतों की नई जनरेशन हैं।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा और मोदी अपनी गलतियों के लिए दूसरों पर इल्जाम डालते हैं। जब कांग्रेस की सरकार में हादसा हुआ था, तो कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि ये अंग्रेजों की गलती से हुआ। राहुल ने कहा कि कांग्रेस कभी भी हिंसक या गुस्से में नहीं होती। ये हमारा स्वभाव है ही नहीं। यही हमारी ताकत है। राहुल ने कहा कि लोगों को गुस्सा, अकड़ दिखाना या हिंसा करना भारतीय संस्कार नहीं हैं। अगर ये भारतीय संस्कार होते तो हम महात्मा गांधी, गुरु नानक और अंबेडकर के रास्तों पर नहीं चल रहे होते।

 

अमेरिका में राहुल ने ट्रेन हादसे पर उठाया सवाल, बोले- मोदी पीछे देखकर कार चला रहे; उनसे कुछ भी पूछो तो 50 साल पहले की बात करते हैं

You May Also Like