Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
भोपाल के कुशवाहा महाकुंभ में सीएम शिवराज ने भगवान लव-कुश मंदिर निर्माण का स्वीकृति आदेश दिखाया; बोले- हम जो कहते हैं, वो करते भी हैं
The Fact India: भोपाल के भेल दशहरा मैदान में सोमवार को कुशवाहा महाकुंभ आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने भगवान लव-कुश मंदिर का निर्माण और कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का ऐलान किया। उन्होंने स्वीकृति आदेश दिखाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम चौहान ने कहा कि हम केवल घोषणा नहीं करते। जो कहते हैं, वो करते हैं।
महाकुंभ में सीएम ने कहा कि मंदिर और सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा सागर में की थी। उन्होंने आदेश की कॉपी महाकुंभ में शामिल हुए कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह को सौंपी। डेढ़ महीने पहले सागर में हुए कुशवाहा महासम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान लव-कुश का मंदिर और भवन निर्माण की घोषणा की थी। निर्माण सागर में होना है।
कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि हम भगवान राम, भगवान कुश के वंशज हैं। हमें यह कहते हुए गर्व है कि चंद्रगुप्त मौर्य जैसे व्यक्ति, जिन्होंने पूरी दुनिया को रोशन किया और सम्राट अशोक हमारे गौरव हैं। हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज में यदि अशोक चक्र किसी की देन है तो वह कुशवाहा समाज की देन है। सीएम ने कहा कि हम अपनी संस्कृति और धर्म के पुजारी हैं। हम ऐसे लोग हैं, जो मेहनत और खून पसीने की खाते हैं।
कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने पिछले दिनों किए घोषणाओं की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस पर जयंती समारोह मनाने का फैसला किया है। इस दिन ऐच्छिक अवकाश देना शुरू किया है। कुश कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। इसमें नामांकन करना है, तो एक-दो दिन में चर्चा करके कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की थी। शामिल कर लिया है। दमोह के शासकीय महात्मा ज्योतिबा फुले सीएम राइज उत्तर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण कर दिया गया है।