Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भाजपा की जन आशीर्वाद के बदले कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश यात्रा, सात बड़े नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी; राहुल या प्रियंका का दौरा जल्द

भाजपा की जन आशीर्वाद के बदले कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश यात्रा, सात बड़े नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी; राहुल या प्रियंका का दौरा जल्द
Santosh Pandey
September 7, 2023

The Fact India: कांग्रेस ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की काट खोज ली है। मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस सात स्‍थानों से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। कमलनाथ के बंगले पर कैंपेनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई। इस मीटिंग में मध्‍य प्रदेश के सात नेताओं को जन आक्रोश यात्रा निकालने की जिम्‍मेदारी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर से प्रदेश भर में सात जन आक्रोश यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं को कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, जीतू पटवारी, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव अपने-अपने इलाकों से इन यात्राओं की शुरुआत करेंगे। बैठक में दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं को भी यात्रा की जिम्मेदारी देने की बात उठी है।

 

कैंपेनिंग कमेटी की मिटिंग में तय हुआ कि पीसीसी चीफ कमलनाथ प्रदेश भर में यात्राओं के दौरान बड़ी सभाओं में शामिल होंगे। इन यात्राओं को लेकर क्षेत्रीय मुद्दे और करप्शन के बडे़ मामलों को भी जनता के सामने रखा जाएगा। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सांसद राहुल गांधी के दौरों को लेकर भी चर्चा हुई। धार जिले के सरदारपुर और शहडोल के ब्यौहारी में राहुल या प्रियंका का प्रोग्राम जल्द तय हो सकता है।

 

जिन सात नेताओं को जन आक्रोश यात्रा निकालने की जिम्‍मेदारी दी गई है, उनमें ग्वालियर, चंबल क्षेत्र की जिम्‍मेदारी डॉ गोविंद सिंह,  महाकौशल की जिम्‍मेदारी कांतिलाल भूरिया, बुन्देलखंड, विंध्य में अजय सिंह राहुल, मालवा में जीतू पटवारी, निमाड में अरुण यादव, नर्मदापुरम्, सेंट्रल एमपी में सुरेश पचौरी, और विंध्‍य में कमलेश्वर पटेल को जन आक्रोश यात्रा की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

 

बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पीसीसी चीफ कमलनाथ, कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमेन कांतिलाल भूरिया, डॉ गोविंद सिंह, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव, राजीव सिंह, लाखन सिंह यादव, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, विक्रांत भूरिया, रामू टेकाम, आरिफ मसूद, कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, बाला बच्चन मौजूद रहे।

भाजपा की जन आशीर्वाद के बदले कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश यात्रा, सात बड़े नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी; राहुल या प्रियंका का दौरा जल्द

You May Also Like